For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

दूसरी बार पिता बने जो रूट, पत्नी ने दिया बेटी को जन्म, देखें तस्वीर

नई दिल्ली। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान जो रूट दूसरी बार पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी कैरी काॅट्रेल ने बेटी को जन्म दिया। रूट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नन्हीं परी के साथ फोटो शेयर की जिसके बाद उन्हें चारों तरह से बधाईयां मिलने लगीं। रूट को विंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेलना था लेकिन उन्होंने इस समय पत्नी के साथ रहने का फैसला लिया और फिर बेन स्टोक्स को पहले टेस्ट के लिए कप्तान बनाया गया।

रूट ने फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि इंग्लैंड टीम, हम आपको हर तरीके से देख और सपोर्ट कर रहे हैं। जो रूट ने जो फोटो शेयर किया है, उसमें उनके दोनों बच्चे नजर आ रहे हैं। रूट अब सात दिन तक दूसरे टेस्ट मैच से पहले आइसोलेशन में रहेंगे। सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 16 जुलाई को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा, जिसमें वह उपलब्ध रहेंगे।

इंग्लैंड क्रिकेट ने भी रूट को दूसरी बार पिता बनने पर बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि जो रूट और उनकी पत्नी को दूसरे बच्चे के लिख बहुत बधाईयां। बता दें कि जो रूट ने कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सभी तरह के जैव सुरक्षा मानकों का पालन किया है। जो रूट ने मैच से पहले दावा किया था कि बेन स्टोक्स एक बेहद अच्छे कप्तान साबित होंगे। साथ ही स्टोक्स ने रूट से मिले मैसेज को लेकर कहा कि जब मैंने टेस्ट टीम की कप्तानी वाली ब्लेजर के साथ अपना फोटो शूट खत्म किया तो मुझे रूट का एक मैसेज मिला। मैसेज में उन्होंने मुझे लिखा था कि, अपने तरीके से खेलो।

Story first published: Wednesday, July 8, 2020, 20:57 [IST]
Other articles published on Jul 8, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+