For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जो रूट 100वें टेस्ट मैच में 150+ रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बने

Ind vs Eng 1st Test: Joe Root scores 200 in 100th Test, breaks many records| वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज शुक्रवार (5 फरवरी) से शुरू हुई। सीरीज का पहला मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट अपने करियर का 100वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं। वह 150 से ज्यादा रन बना चुके हैं। ऐसे में उन्होंने अपने 100वें टेस्ट में एक ऐसा खास रिकॉर्ड कायम किया है जो उनसे पहले सिर्फ एक ही बल्लेबाज कर रहा था।

दरअसल, रूट 100वें टेस्ट में 150+ स्कोर पार करने वाले केवल दूसरे बल्लेबाज हैं। रूट से पहले यह रिकॉर्ड पहले पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज इंजमाम-उल-हक ने बनाया था। उन्होंने मार्च 2005 में बैंगलोर में भारत और पाकिस्तान के बीच तीसरे टेस्ट मैच में यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने पहली पारी में 25 चौकों की मदद से 184 रन बनाए थे। उन्होंने इस मैच के लिए 264 गेंदें खेली थीं।

इसके अलावा, रूट ने चेन्नई टेस्ट में शतक बनाया और एक खास लिस्ट में जगह बनाई। रूट 100 वें टेस्ट में शतक बनाने वाले दुनिया के नौवें बल्लेबाज बने, जबकि इंग्लैंड के तीसरे बल्लेबाज बने। उनसे पहले 100वें टेस्ट में सर कॉलिन कॉडर, जावेद मियांदाद, गॉर्डन ग्रीनिज, एलेक स्टीवर्ट, इंजमाम-उल-हक, रिकी पोंटिंग, ग्रीम स्मिथ और हाशिम अमला शतक लगा चुके हैं। पोंटिंग ने अपने 100 वें टेस्ट में दोनों पारियों में शतक बनाए हैं।

वो क्रिकेटर्स, जिन्होंने अपने करियर के 100 वें टेस्ट मैच में शतक बनाया -
1968 - सर कॉलिन काउड्रे (104)
1989 - जावेद मियांदाद (145 रन)
1990 - गॉर्डन ग्रीनिज (149)
2000 - एलेक स्टीवर्ट (105)
2005 - इंजमाम-उल-हक (184 रन)
2006 - रिकी पोंटिंग (120 और 143 *)
2012 - ग्रैमी स्मिथ (131)
2017 - हाशिम अमला (134 रन)

Story first published: Saturday, February 6, 2021, 13:02 [IST]
Other articles published on Feb 6, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+