स्टेडियम से पानी बाहर निकालने और उसे सूखाने का काम चल रहा है, हालांकि मैदान के एक हिस्से में पानी अभी भी भरा हुआ है।
केरल क्रिकेट संघ (केसीए) के अनुसार शुक्रवार को मैदान को तैयार कर लेने की योजना है लेकिन शनिवार सुबह तक ही यह पूरी तरह से सूख पाएगा।
बारिश के बावजूद टिकटों की बिक्री उत्साहजनक है। एक क्रिकेट प्रेमी प्रवीण कोरियन ने कहा, "बारिश हो या धूप, मैंने तो क्रिकेट मैच देखने का फैसला कर लिया है। पिछले 12 वर्षो से कोच्चि में खेले जाने वाले एकदिवसीय क्रिकेट मैचों में से मैंने सात मैच देखे हैं।"
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "कोच्चि में शनिवार को तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।