For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'भारत ने हमें पछाड़ दिया', सीरीज हारने पर जो रूट ने दिया ये बयान

अहमदाबाद । भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 3-1 से धूल चटाते हुए ना सिर्फ सीरीज जीती बल्कि आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी जगह बनाई। जिस तरह से इंग्लैंड ने पहले मैच में जीत के साथ शानदार शुरूआत की थी, उसे देख लगा कि भारत को कड़ी चुनाैती मिलने वाली है। लेकिन विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम ने आखिरी तीनों मैचों में आसानी से इंग्लैंड को पटखनी दी। सीरीज गंवाने वाले इंग्लिश कप्तान जो रूट ने बयान देते हुए स्वीकार किया कि भारत ने उन्हें हर क्षेत्र में पछाड़ा।

वाशिंगटन और ऋषभ ने अच्छा खेला

वाशिंगटन और ऋषभ ने अच्छा खेला

रूट ने कहा, ''पहला मैच सकारात्मक था। हमने पिछले तीन में भारतीय टीम को पढ़ने में गलती की और हमें इस अनुभव और इस श्रृंखला के लिए सीखने और बेहतर बनाए रखने की आवश्यकता है। हमें इसे भूलते हुए आगे बढ़ने की आवश्यकता है। कुछ ऐसी चीजें रही हैं जहां भारत ने मैच को पकड़ा और हमने ऐसा नहीं किया। वाशिंगटन और ऋषभ ने उस समय बहुत अच्छा खेला जब हमारी मैच पर अच्छी पकड़ थी।''

भारत ने हमें पछाड़ दिया

भारत ने हमें पछाड़ दिया

उन्होंने कहा, ''हमने उस तरह से रन नहीं बनाए, जिस तरह से हमें बनाने चाहिए थे, और भारत ने हमें पीछे छोड़ दिया। फाइनल में उन्हें शुभकामनाएं। यहां हमारे (नरेंद्र मोदी स्टेडियम) पहले दो टेस्ट थे और मुझे यकीन है कि बाद में यहां कुछ शानदार टेस्ट होने वाले हैं, और यहां कोई इतिहास नहीं था, लेकिन उम्मीद है कि हम इन परिस्थितियों में भविष्य में बेहतर कर सकते हैं। यह वास्तव में महत्वपूर्ण है कि हमें अपने खिलाड़ियों को आराम करने के संदर्भ में देखना है। हमें अने खिलाड़ियों को आराम देने की जरूरत है। हमें उनकी देखभाल करने और आवश्यकतानुसार उन्हें घुमाने की जरूरत है। यह एक अच्छी श्रृंखला है, आतिथ्य का आनंद लिया और श्रृंखला के लिए यहां रहना पसंद किया।''

ऐसे दी भारत ने पटखनी

ऐसे दी भारत ने पटखनी

बता दें कि इंग्लैंड ने पहली पारी में 205 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने रिषभ पंत (101) व वाशिंगटन सुंदर (नाबाद 96) की शानदार पारी की मदद से पहली पारी में 365 रन बनाए। जब इंग्लैंड दूसरी पारी खेलने उतरा तो टीम महज 135 पर ढेर हो गई और भारत ने एक पारी खेलते हुए 25 रन से मैच जीत लिया। अक्षर पटेल ने इस मैच में 9, जबकि रविचंद्रन अश्विन ने 8 विकेट अपने नाम किए।

Story first published: Saturday, March 6, 2021, 16:48 [IST]
Other articles published on Mar 6, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+