Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

दिमाग का इलाज कराएं गिलक्रिस्ट: भज्‍जी

नई दिल्ली, 1 नवंबर: भारतीय स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने एडम गिलक्रिस्ट की आत्मकथा में शामिल उस तथ्य को सिरे से खारिज कर दिया है, जिसमें कहा गया है कि 2004 में ऑस्‍ट्रेलिया के साथ नागपुर टेस्‍ट मैच में तत्‍कालीन सौरव गांगुली ने घासयुक्‍त पिच पर खेलने के डर से खुद को अनफिट घोषित कर दिया था।
हरभजन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि गिलक्रिस्‍ट ने सब बकवास लिखी है। अब समय आ गया है कि कोई गिलक्रिस्ट से कहे कि वे अपना मुंह बंद कर लें। गिलक्रिस्‍ट को अपने दिमाग का इलाज कराना चाहिए।

हरभजन ने यह प्रतिक्रिया गिलक्रिस्ट की आत्‍मकथा में लिखी गई उस बात पर व्‍यक्‍त की, जिसमें लिखा है कि गांगुली के साथ-साथ हरभजन ने भी नाकामी से बचने के लिए नागपुर टेस्ट में नहीं खेलने के लिए बहानेबाजी की थी। गांगुली ने जहां जांघ की मांसपेशियों में दर्द की शिकायत की थी वहीं हरभजन ने बुखार के बहाने बाहर बैठना बेहतर समझा था।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+