
रूट ने की तीनों खिलाड़ियों पर बात-
उन्होंने कहा, "मैं दूसरे खिलाड़ियों के खिलाफ खुद को मापने की कोशिश नहीं करता। लेकिन मैं तीनों प्रारूपों में विभिन्न प्रकार की पारियों के निर्माण के बारे में बहुत कुछ देखता हूं। आप तीन सबसे महान खिलाड़ियों को देख रहे हैं जिन्हें खेल ने देखा है। वे तीन शानदार लोगों को खेलते हुए देखते हैं और उनसे सीखते हैं। मुझे यकीन नहीं है कि मैं खुद को उनके ब्रैकेट में रखूंगा, "रूट ने कहा।
IPL 2020: आज SRH के सामने होगी KXIP, संभावित प्लेइंग XI, हेड टू हेड रिकॉर्ड
विलियमसन को सबसे शांत माना जा रहा है। एक मैच के दौरान दबाव की स्थितियों में उभरने के लिए रूट को उनकी तकनीक से काफी प्रेरणा मिलती है।

स्मिथ और विलियमसन पर ये कहा-
"मैं देखता हूं कैसे केन गेंद को खेलते हैं, वह कितने स्थिर और सही रहते हैं। किस तरह से दबाव में भी अपनी तकनीक पर भरोसा जताते हैं। यह एक महान गुण है।"
स्मिथ के बारे में बात करते हुए रूट ने कहा कि वह बैटिंग करने में उतने दर्शनीय नहीं है लेकिन कंगारू पूर्व कप्तान जानता है गेंदबाजों को अपनी धुन पर कैसे नचाना है। स्मिथ वर्तमान में नंबर एक टेस्ट बल्लेबाज हैं।
"आप स्मिथ को देखें तो वह उतने दर्शनीय नहीं है। यह वास्तव में बैटिंग में काफी अजीब लगते हैं। लेकिन आप अपनी टीम में उनको फिर भी किसी भी हाल में लेना चाहोगे। वह शानदार रन बनाने वाले हैं। जिस तरह से वे खेल के बारे में सोचते हैं और उसको मैनेज करते हैं, यह असाधारण है," रूट ने कहा

विराट कोहली पर कही ये बात-
विराट कोहली एकमात्र ऐसे क्रिकेटर हैं जिनके पास क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में 50 या ऊपर का औसत है। 31 साल का यह बल्लेबाज मौजूदा नंबर एक वनडे बल्लेबाज है और टी20 इंटरनेशनल में टॉप स्कोरर है। रूट ने विराट की तारीफ में कसीदे पढ़ते हुए कहा-
"विराट शायद तीनों फॉर्मेंट में सबसे पूर्ण खिलाड़ी है। मैच को चलाने की उनकी काबिलियत, पारी में रन गति को कब बढ़ाना है और कब कैसे खेलना है, यहां तक की आखिरी में नॉट आउट भी रहना है, यह सब कमाल है, " रूट ने कहा।


Click it and Unblock the Notifications
