मेरे लिए खास रहा है 2008 : नडाल
ओविडो (स्पेन), 24 अक्तूबर: दुनिया के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी स्पेन के राफेल नडाल ने कहा है कि वर्ष 2008 उनके लिए खास रहा है क्योंकि इस वर्ष उन्होंने अपने पहले ग्रैंड स्लैम खिताब के साथ-साथ ओलंपिक का स्वर्ण पदक भी जीता है।
इसी वर्ष नडाल ने दुनिया के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त खिलाड़ी का ताज भी हासिल किया है। नडाल ने स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर को पछाड़कर यह खिताब हासिल किया है।
22 वर्षीय नडाल ने कहा, "एक वर्ष में भला कोई इससे अधिक और क्या हासिल कर सकता है।" वर्ष 2008 में ही स्पेन के राजघराने ने प्रतिष्ठित 'प्रिंस ऑफ एस्टुरियास' पुरस्कार से नवाजा।
बकौल नडाल, "मैंने पहले भी कई बार कहा है कि 'प्रिंस ऑफ एस्टुरियास' पुरस्कार मेरे लिए काफी मायने रखता है।" इस पुरस्कार को खेल के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार की तरह प्रतिष्ठा प्राप्त है।
फ्रेंच ओपन खिताब जीतने से पहले दुनिया के दूसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी बने रहने वाले नडाल का कहना है कि वे दूसरी वरीयता की कुर्सी पर भी रहकर खुश थे।
नडाल ने इस वर्ष अगस्त में शीर्ष वरीयता की कुर्सी हासिल की है। वे वर्ष 2005 से दूसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी थे। फेडरर फरवरी 2004 से अगस्त 2004 तक रिकार्ड समय तक सर्वोच्च वरीयता की कुर्सी पर काबिज थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications