For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

हार के बाद जो रूट बोले- भारत ने हमें तीनों विभागों में मात दी

नई दिल्ली। पहला टेस्ट गंवाने के बाद भारत ने दूसरे टेस्ट में जरदस्त वापसी की है। चेन्नई में हुए मैच में भारत ने इंग्लैंड को 317 रनों से मात दी। इंग्लैंड को 482 रनों का लक्ष्य मिला था, लेकिन मेहमान टीम महज 164 रनों पर ढेर हो गई। इसी के साथ भारत ने अब चार मैचों की सीरीज पर 1-1 की बराबरी पर खड़ा करते हुए रोमांच पैदा कर दिया है। भारतीय टीम ने पहले मैच में की गलतियों में सुधार करते हुए पूरे मैच में अपनी पकड़ मजबूत रखी। वहीं हार झेलने वाले इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने भी मैच के बाद बयान देते हुए माना कि उन्हें भारत ने तीनो विभागों में मात दी है।

भारत को दिया जीत का श्रेय

भारत को दिया जीत का श्रेय

भारतीय स्पिनरों ने इंग्लिश बल्लेबाजों को अपनी उंगलियों पर नचाया। दूसरी पारी में अक्षर पटेल ने 5 तो रविचंद्रन अश्विन ने 3 विकेट लेते हुए टीम की जीत तय की। हार झेलने वाले कप्तान जो रूट ने कहा, ''भारत को जीत का श्रेय दिया जाना चाहिए, क्योंकि उन्होंने हमें तीनों विभागों में मात दी है। हमारे लिए यह एक सबक है। इन मुश्किल परिस्थितियों से निपटना हमें सीखना होगा और रन बनाने का तरीका खोजना होगा। हमें एक बल्लेबाज पर दबाव बनाना और छह गेंदों का सामना करना सीखना होगा।''

मजबूत खेल दिखाने की जरूरत थी

मजबूत खेल दिखाने की जरूरत थी

रूट ने आगे कहा, ''हमें पहले दिन मजबूत खेल दिखाने की जरूरत थी ताकि विरोधी टीम ज्यादा रन ना बना सके। पहले दिन से बल्लेबाजी करना बहुत मुश्किल था। सीरीज में हम 1-1 से बराबरी पर हैं और अब हम आखिरी दो मैचों के लिए पूरी तरह से तैयार हैं जो बहुत ही रोमांचक होंगे। अहमदाबाद बहुत अलग होगा, हमने केवल दो मैच ही गुलाबी गेंद से खेले हैं।''

इसके अलावा रूट ने मोईन अली की भी प्रशंसा की है जिन्होंने अंतिम समय में बड़े शाॅट खेलते हुए टीम को अधिक बड़ी हार मिलने के लिए कुछ रनों से बचाया। मोईन अली ने 18 गेंदों पर 43 रन बनाए।। रूट ने अली की पारी को लेकर कहा, ''मैदान पर उतरते ही मोईन अली विस्फोटक खेल दिखाना शुरू हो दए थे। हम सभी जानते हैं कि वह बल्ले से कितना घातक हो सकते हैं। बेन फॉक्स ने भी पहली पारी में अच्छी बल्लेबाजी की और कीपिंग भी शानदार रही है।''

बराबरी पर पहुंची सीरीज

बराबरी पर पहुंची सीरीज

बता दें कि आज (16 फरवरी) भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट का चौथा दिन था। मेहमान इंग्लैंड की टीम ने चौथे दिन के खेल की शुरुआत 3 विकेट खोकर 53 के स्कोर के साथ की। इंग्लैंड तब जीत से 429 रन दूर था, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने एक के बाद एक विकेट लिए और मैच को 317 रनों से अपने नाम किया। चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला 1-1 की बराबरी पर आ चुकी है। अक्षर पटेल ने डेब्यू टेस्ट में पारी में विकेट लेने का कारनामा किया। उन्होंने दूसरी पारी में पांच विकेट झटके। भारत की दूसरी पारी में शतक जड़ने वाले अश्विन ने 53 रन देकर तीन विकेट हासिल किए जबकि कुलदीप यादव (25 रन देकर दो) ने बाकी बचे दो विकेट लिए। अश्विन को पहली पारी में 5 विकेट हासिल हुए थे।

Story first published: Tuesday, February 16, 2021, 14:38 [IST]
Other articles published on Feb 16, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+