For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

एशेज में शानदार गेंदबाजी का जोफ्रा आर्चर को मिला इनाम, ECB ने दिया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट

नई दिल्ली। पहले आईसीसी विश्व कप और फिर एशेज सीरीज के दौरान शानदार गेंदबाजी करने वाले जोफ्रा आर्चर को इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड और वेल्स ने बड़ा तोहफा दिया है। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने जोफ्रा आर्चर के हालिया दौर में शानदार प्रदर्शन को देखते हुए पहली बार उन्हें टेस्ट और सीमित ओवरों के केंद्रीय अनुबंध में शामिल किया है। आईसीसी 2019 विश्व कप में इंग्लैंड को पहली बार खिताब जिताने में जोफ्रा आर्चर ने अहम भूमिका निभाते हुए 20 विकेट झटके थे। वहीं एशेज के दौरान भी उनकी गेंदबाजी ने सुर्खियां बटोरी। जोफ्रा आर्चर की गेंदबाजी के चलते ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ को एक मैच में बाहर बैठना पड़ा था।

ईसीबी ने एक बयान में कहा, 'टेस्ट विशेषज्ञ और जो सभी प्रारूप में खेल रहे हैं उनको एक फरवरी 2020 से ईसीबी से वेतन मिलेगा। जो सफेद गेंद की क्रिकेट खेल रहे थे उन्हें अब टेस्ट खिलाड़ियों के अनुसार ही ईसीबी से वेतन मिलेगा।'

और पढ़ें: ऋषभ पंत नहीं है टीम इंडिया की पहली पसंद, इन 3 खिलाड़ियों पर है नजर

जिन खिलाड़ियों को टेस्ट अनुबंध मिला है उनमें जेम्स एंडरसन, आर्चर, जॉनी बेयरस्टो, स्टुअर्ट ब्रॉड, रोरी बर्न्‍स, जोस बटलर, सैम कुरैन, जोए रूट, बेन स्टोक्स, क्रिस वोक्स शमिल हैं। वनडे/टी-20 की अनुबंध सूची में मोइन अली, आर्चर, बेयरस्टो, जोस बटलर, जोए डेनले, इयोन मोर्गन, आदिल राशिद, जोए रूट, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, क्रिस लोक्स, मार्क वुड को जगह मिली है।

तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के वर्ल्ड कप-2019 और एशेज सीरीज में शानदार प्रदर्शन को देखते हुए इंग्लैंड ने उन्हें टेस्ट और सीमित ओवरों की क्रिकेट के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किया है। वर्ल्ड कप के सफल अभियान में इंग्लैंड की तरफ से सर्वाधिक विकेट लेने वाले 24 वर्षीय आर्चर ने इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों में 20.27 की औसत से 22 विकेट लिए।

बारबाडोस में जन्में आर्चर ने पिछले साल ही इंग्लैंड की तरफ से खेलने का अधिकार हासिल किया था। वह उन 10 खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें 2019-20 सत्र के लिए टेस्ट अनुबंध दिया गया है। इन खिलाड़ियों में सलामी बल्लेबाज रोरी बर्न्स भी शामिल हैं जिन्होंने एशेज में अच्छा प्रदर्शन किया था।

और पढ़ें: वर्ल्ड रेसलिंग चैम्पियनशिप में बजरंग पूनिया ने अपने नाम किया कांस्य पदक

स्पिनर मोईन अली और आदिल राशिद को टेस्ट अनुबंध से बाहर कर दिया गया लेकिन वे सीमित ओवरों के अनुबंध में शामिल 12 खिलाड़ियों में बने हुए हैं।

Story first published: Saturday, September 21, 2019, 13:57 [IST]
Other articles published on Sep 21, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+