For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

भारत दौरे पर जोफ्रा आर्चर की उंगली में था कांच का टुकड़ा, फिर भी खेला 2 टेस्ट, 4 टी-20

नई दिल्ली। इंग्लैड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर चोटिल होने की वजह से भारत के दौरे से बीच में ही वापस स्वदेश लौट गए थे और अब वह आईपीएल में भी नजर नहीं आएंगे। भारत के खिलाफ दो टेस्ट मैच और 4 टी-20 मुकाबले खेलने के बाद जोफ्रा आर्चर को चोट की वजह से वापस लौटना पड़ा था। इंग्लैंड क्रिकेट के डायरेक्टर एश्ले जाइल्स ने बताया कि जब जोफ्राआर्चर अपने घर पर फिश टैंक साफ कर रहे थे तो फिश टैंक नीचे गिर गया और टूट गया, इस दौरान कांच का एक टुकड़ा उनकी उंगली के अंदर चला गया और उनका हाथ कट गया था।

आपको यह षड़यंत्र जैसा लगेगा

आपको यह षड़यंत्र जैसा लगेगा

एश्ले जाइल्स ने कहा कि यह किसी षड़यंत्र जैसा लगेगा, मैं जानता हूं कि लोग ट्विटर पर क्या कहेंगे जब मैं इस बारे में बताऊंगा। लेकिन ये सच है, यह कोई षड़यंत्र नहीं है, फिश टैंक से ही जोफ्रा आर्चर चोटिल हुए थे, वह जब घर पर इसे साफ कर रहे थे तभी यह हादसा हुआ था। सोमवार को उनका ऑपरेशन हुआ है और अब वह ठीक हैं। उनका ऑपरेशन हो गया है और उनकी उंगली में से कांच का एक टुकड़ा मिला है। लिहाजा ऑपरेशन ही बेहतर विकल्प था, हमारे पास इस ऑपरेशन का सही यही था क्योंकि हम चाहते हैं कि वह जल्द से जल्द ठीक हो जाए।

उंगली में कांच के साथ की गेंदबाजी

उंगली में कांच के साथ की गेंदबाजी

यहा गौर करने वाली बात यह है कि जोफ्रा आर्चर जब भारत के खिलाफ मैच खेल रहे थे तो उस वक्त उनकी उंगली में कांच का टुकड़ा मौजूद था। जोफ्रा के साथ यह हादसा जनवरी माह में उनके फ्लैट पर हुआ था। इस दौरान जोफ्रा के दाए हाथ की मिडल फिंगर में चोट लग गई थी और उंगली में कांच का टुकड़ा चला गया था। हालांकि अगले महीने आर्चर ठीक हो गए थे। जोफ्रा की उंगली में चोट खुली हुई नहीं थी, जिसकी वजह से जोफ्रा को खेल से दूर नहीं होना पड़ा। लेकिन जब घर पर उनको एल्बो में चोट की वजह से इंजेक्शन दिया जा रहा था तो वह एक स्पेशलिस्ट के पास गए क्योंकि उनकी उंगली अभी भी थोड़ी सख्त थी।

 हमे उनका खयाल रखने की जरूरत

हमे उनका खयाल रखने की जरूरत

एश्ले जाइल्स ने कहा कि हमे जोफ्रा की कोहनी का खयाल रखने की जरूरत है, हमारे पास बेहतरीन मेडिकल टीम है। हमे नहीं पता है कि अगले एक-दो महीने में क्या होने वाला है। लेकिन हमारी प्राथमिकता है कि जोफ्रा की दोनों चोट ठीक हो जाए और एक बार फिर से वह मैदान में वापस लौट आए। जोफ्रा मैदान पर जो करते हैं उससे टीम में जबरदस्त ऊर्जा आती है। हमे उम्मीद है कि वह जल्द से जल्द वापस मैदान में लौटेंगे।

Story first published: Tuesday, March 30, 2021, 14:12 [IST]
Other articles published on Mar 30, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+