For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2018: इस गेंदबाज ने फेंकी सबसे तेज गेंद, स्पीड देखकर हैरान रह जाएंगे आप

नई दिल्ली। आईपीएल का मुकाबला अब खत्म हो गया है, चेन्नई की टीम ने इस सीरीज पर कब्जा भी कर लिया। सभी खिलाड़ी लगभग अपने देश के लिए रवाना भी हो गए हैं। इस सीजन कई खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सभी को अपना दीवाना बना लिया है। कुछ खिलाड़ियों ने गेंदबाजी का जलवा दिखाया तो कुछ ने बल्लेबाजी के दम पर सुर्खियां बटोरी। इस सीजन अगर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी की चर्चा करें तो उसका नाम है एंड्यू टाय लेकिन क्या आपको पता है की इस सीरीज में सबसे तेज गेंद किस गेंदबाज ने फेंकी। इस गेंदबाज का नाम है 23 वर्षीय़ राजस्थान के जोफ्रा आर्चर।

इस स्पीड से फेंकी गेंदः इस सीजन राजस्थान की टीम ने जोफ्रा आर्चर को अपनी टीम में शामिल किया था। इस गेंदबाज पर राजस्थान की टीम ने 7 करोड़ 20 लाख का दांव लगाया था। इस सीजन इस खिलाड़ी ने 10 मैच खेले और 15 विकेट झटके, जोफ्रा इंग्लैंड में ससेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब के लिए क्रिकेट खेल चुका है। गौरतलब हो की इस सीजन इन्होंने 152.39 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी। वहीं इनके बाद हैदराबाद के बिनी स्टैनलेक ने 151 की स्पीड से गेंद फेंकी थी। वहीं अगर भारतीय मूल के खिलाड़ी की बात करें तो सबसे ते ज गेंद इस सीजन आरसीबी के मोहम्मद सिराज ने 149 की स्पीड से फेंकी थी।

Story first published: Wednesday, May 30, 2018, 12:16 [IST]
Other articles published on May 30, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+