For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जोफ्रा आर्चर की अंगुली के अंदर मिला कांच, IPL में खेलने पर जल्द लिया जाएगा फैसला

नई दिल्लीः इस साल के आईपीएल में जोफ्रा आर्चर का खेलना इस सप्ताह के अंत में तय किया जाएगा। हमेशा अपने साथ अजीबोगरीब चीज करने वाले आर्चर तब फिर से एक विचित्र घटना के शिकार हो गए थे, जिसमें उन्होंने नहाने के दौरान मछली का एक टैंक गिरा दिया था और उनके दाहिने हाथ की बीच की उंगली कट गई थी।

यह घटना जनवरी में होवर में आर्चर के फ्लैट में हुई थी, और हालांकि उंगली इतनी ठीक जरूर हो गई थी कि आर्चर भारत के टेस्ट और टी 20 आई दोनों दौरे में हिस्सा ले सकें। लेकिन अब इंग्लैंड ने तय किया है कि आर्चर की घाव भरने को लेकर जांच की जाए। बता दें कि आर्चर वनडे सीरीज से पहले इंग्लैंड रवाना हो गए थे क्योंकि उनको लंबे समय से परेशान कर रही कोहनी की चोट का भी इलाज कराना था।

अंगुली में सर्जरी करके निकाला गया कांच-

अंगुली में सर्जरी करके निकाला गया कांच-

क्रिकेट के इंग्लैंड के निदेशक एशले जाइल्स ने बीबीसी के शो को बताया कि आर्चर ने सोमवार को अंगुली की सर्जरी करा ली है जो सफलतापूर्वक हो गई है।

उन्होंने कहा, " वह घर पर सफाई कर रहा था जहां पर उसने मछली के टैंक को गिरा दिया था, उसका हाथ काट दिया, और वह आज सर्जरी करा चुका है। यह चोट किसी तरह भारत में मैनेज कर ली गई थी। यह उस उंगली पर एक खुला घाव नहीं था। उसने खेलना बंद नहीं किया, लेकिन जब वह कोहनी के एक विशेषज्ञ के पास गया तो वहां पता चला कि उंगली अभी भी थोड़ी कठोर थी।"

जाइल्स ने आगे बताया कि ऑपरेशन के दौरान पाया गया कि आर्चर के टेंडन में छोटा सा कांच का टुकड़ा पाया गया है और अब वे आर्चर की तेजी से रिकवरी की कामना करते हैं।

अब इरफान पठान को भी हुआ कोरोना, इंडिया लेजेंडस का चौथा खिलाड़ी बना शिकार

कोहनी की चोट पहले ही बनी हुई है समस्या-

कोहनी की चोट पहले ही बनी हुई है समस्या-

आर्चर राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा हैं लेकिन कोहनी की चोट के चलते वे पहले ही शुरुआती हिस्सा खेलने से चूक गए हैं।

यह मुद्दा, जिसे सीधे तौर पर कोहनी के फ्रैक्चर से संबंधित नहीं माना जा रहा है लेकिन उनको दिक्कत बनी हुई है और भारत में खेलने के लिए उनको कोर्टिसोन इंजेक्शन की आवश्यकता थी, और लंदन लौटने पर उनको ट्रीटमेंट के दौर से गुजरना पड़ा है।

जाइल्स ने आगे कहा, "हम यह सुनिश्चित कर रहे है कि जोफरा फिट और उपलब्ध रहें और जो वह सबसे अच्छा करते हैं, वह करते रहें। उनकी कोहनी की चोट ने निश्चित रूप से उन्हें ऐसा करने से रोक दिया, और टी 20 श्रृंखला के ने उनकी स्थिति खराब कर दी है।

आईपीएल में भाग लेने पर जल्द होगा फैसला-

आईपीएल में भाग लेने पर जल्द होगा फैसला-

अब ईसीबी और राजस्थान रॉयल्स को आर्चर की आईपीएल में उपलब्धता पर एक फैसला लेना है क्योंकि इंग्लैंड को आने वाली गर्मियों में भारत के खिलाफ पांच टेस्ट और अगले सर्दियों में ऑस्ट्रेलिया का एशेज दौरा और साथ ही भारत में टी 20 विश्व कप जैसे महत्वपूर्ण मुकाबलों का हिस्सा बनना होगा।

जाइल्स ने कहा, "हमें सावधानीपूर्वक कोहनी का प्रबंधन करने की आवश्यकता है। हमें वास्तव में एक अच्छी मेडिकल टीम मिली है। हम नहीं जानते कि इस अगले कुछ महीनों में क्या होने वाला है। लेकिन हमारी प्राथमिकता इन दोनों चीजों को सही तरीके से हासिल करना और उन्हें मैदान पर वापस लाना है।

"हमें सबसे पहले उसकी देखभाल करने की आवश्यकता है, लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि वह ठीक हो जाएगा, वह जितनी जल्दी हो सके वापस आ जाएगा।"

Story first published: Tuesday, March 30, 2021, 9:06 [IST]
Other articles published on Mar 30, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+