For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जोर्फा आर्चर को 6 साल पहले ही पता था ऐसा होगा, पुराने ट्वीट देख सब हुए हैरान

नई दिल्ली। इंग्लैंड को पहली बार आईसीसी विश्व कप का खिताब दिलाने में तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने कोई कसर नहीं छोड़ी। रफ्तार के इस जादुगर ने बहुत ही कम समय में दुनियाभर में अपनी पहचान बनाई। बिग बैश लीग से निकले इस गेंदबाज पर इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड पर जब नजर पर तो उन्होंने आर्चर को टीम के साथ जोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी। आर्चर यूं तो विंडीज से हैं लेकिन इंग्लैंड ने उन्हें अपनी टीम में जोड़कर खुद को चार गुना ज्यादा मजबूत कर लिया। न्यूजीलैंड के खिलाफ सुपर ओवर में आर्चर ने टीम को जीत दिलाने में भूमिका निभाई। इस बीच उनके 6 साल पहले के ट्ववीट वायरल हो रहे हैं जिन्हें देख माना जा रहा है कि आर्चर को पता था कि विश्व कप फाइनल में मैच ऐसा ही होगा।

दरअसल सोशल मीडिया पर जो आर्चर के पुराने ट्वीट वायरल हो रहे हैं उन्हें जोड़कर देखा जाए तो लगता है कि उन्होंने पहले ही सुपर ओवर की भविष्यवाणी कर दी थी। सोशल मीडिया पर भी जोफ्रा आर्चर के इन्हीं ट्वीट की चर्चा हो और हर कोई उनकी तारीफ ही कर रहा है। देखें कौन-से हैं वो ट्वीट...

आर्चर इस विश्व कप में इंग्लैंड की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं। आर्चर ने इस वर्ल्ड कप में 11 मैचों में 20 विकेट हासिल किए। आर्चर के अलावा मार्क वुड और क्रिस वोक्स ने भी इस विश्व कप में इंग्लैंड के लिए शानदार प्रदर्शन किया। मार्क वुड ने 10 मैचों में 18 विकेट लिए, जबकि क्रिस वोक्स ने 11 मैचों में 16 विकेट हासिल किए। इससे पहले इयान बॉथम ने 1992 के वर्ल्ड कप में 16 और एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने 2007 में 14 विकेट हासिल किए थे।

बता दें कि न्यूजीलैंड ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लेते हुए इंग्लैंड के सामने 242 रनों का लक्ष्य रखा। हेनरी निकोलस ने 55 तो टाॅम लाथम ने 47 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड टीम ने भी जोस बटलर की नाबाद 84 रनों की पारी की बदाैलत 50 ओवर में 241 रन बनाकर मैच टाई कर दिया। फिर मैच सुपरओवर तक गया जहां फिर दोनों टीमों ने 15-15 रन बनाए। यानि इसके बाद भी वर्ल्ड कप का विजेता नहीं मिला। फिर आईसीसी के नियमानुसार जिस टीम ने सबसे अधिक बाउंड्रीज मारी उस टीम को विजेता घोषित किया गया। जिसमें इंग्लैंड ने 26 और न्यूजीलैंड ने 16 बाउंड्रीज लगा दी।

Story first published: Monday, July 15, 2019, 15:53 [IST]
Other articles published on Jul 15, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+