For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL: पहले ही मैच में धमाल करने वाला, कौन है ये जोफ्रा तीरंदाज

जयपुर: रविवार को मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच IPL का मुक़ाबला खेला गया। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी मुंबई इंडियंस लेकिन लेविस के रूप में पहले ही ओवर में बड़ा झटका मुंबई इंडियंस को लगा जब धवल कुलकर्णी ने उन्हें बोल्ड कर दिया। इसके बाद विकेट कीपर बल्लेबाज़ ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव ने ज़बरदस्त बल्लेबाज़ी की और टीम को इस झटके से उबारते हुए एक बड़ा स्कोर खड़ा करने की मज़बूत नींव डाली लेकिन 6 गेंदों के अंदर इन दोनों के आउट होने के बाद मुंबई इंडियंस की पारी लड़खड़ा गई और उसके बाद रोहित शर्मा (0) रन आउट हो गए। रही सही कसर आर्चर ने मुंबई इंडियंस को एक ही ओवर में तीन झटके देकर पूरी कर दी जब क़्रुनल (7), मिशेल (0) और हार्दिक पण्ड्या महज़ 4 रन बनाकर आउट हो गए।

राजस्थान रॉयल्स की तरफ से पहला मैच खेल रहे जोफ्रा आर्चर ने अपने खेल से सभी को प्रभावित किया। आर्चर की सधी हुई गेंदबाज़ी का जवाब मुंबई के बलेबाजों के पास नहीं था और टीम 167 रन ही बना सकी जो कभी 200 के आँकड़े को पार करती दिखाई दे रही थी। कृष्णप्पा गौथम ने 11 गेंदों में 4 चौके व 2 छक्कों की मदद से नाबाद 33 रनों की पारी खेली। कृष्णप्पा ने 20वें ओवर की चौथी गेंद पर शानदार छक्का लगाकर राजस्थान रॉयल्स के लिए मैच जीत लिया।

18 गुना कीमत पर राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा था:

जोफ्रा आर्चर को राजस्थान रॉयल्स ने 7.20 करोड़ में खरीदा था। उनका बेस प्राइस महज 40 लाख रुपये था। वह अपनी तेज रफ्तार के साथ-साथ सटीक लाइन-लेंथ से गेंदबाजी करते हैं। जोफ्रा आर्चर एक बेहद शानदार फील्डर भी हैं। उनके नाम के साथ आर्चर शब्द जुड़ा हुआ है, जिसका हिंदी में मतलब है तीरंदाज औऱ इसी प्रकार की धार उनकी गेंदबाजी में देखने को मिली जब उन्होंने एक ही ओवर में मुम्बई इंडियंस के 3 बल्लेबाजों को आउट कर दिया।

आर्चर स्पीड से देते हैं बल्लेबाजों को मात

राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें बिग बैश लीग के प्रदर्शन के आधार पर खरीदा था और आर्चर ने अपने पहले ही मैच में ही शानदार गेंदबाजी की। बता दें कि वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड में अनिश्चितता के कारण आर्चर आजकल इंग्लैंड में खेल रहे हैं। हालांकि इंग्लैंड की अंतर्राष्ट्रीय टीम में शामिल होने के लिए आर्चर को सात साल फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलना होगा, यानी उन्हें इंग्लैंड की तरफ से खेलने के लिए 2022 तक इंतजार करना होगा। जोफ्रा आर्चर ने ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग में अपनी छाप छोड़ी तब उनपर सभी की नजरें गईं।

ये भी पढ़ें: PHOTOS: साक्षी के साथ दिखाई दिया धोनी का ये बेस्ट फ्रेंड

Story first published: Monday, April 23, 2018, 12:22 [IST]
Other articles published on Apr 23, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+