जोफ्रा आर्चर की कोहनी का होगा ऑपरेशन, भारत के खिलाफ सीरीज खेलना मुश्किल
नई दिल्ली। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर एक बार फिर से चोटिल हो गए हैं। ऐसे में इस चोट के चलते जोफ्रा इंग्लैंड की ओर से अहम सीजन से दूर हो सकते हैं। दरअसल जोफ्रा आर्चर को दाए हाथ की कोहनी में चोट लग गई थी और अब इस कोहनी का ऑपरेशन होगा, जिसकी वजह से वह ना सिर्फ भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज बल्कि न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो सकते हैं। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड की ओर से इस बाबत कोई बयान नहीं दिया गया है कि जोफ्रा कब वापसी कर सकते हैं या फिर उनकी कोहनी की चोट कितनी गंभीर है और किस तरह का यह ऑपरेशन हो रहा है।
विश्वकप तक फिट होने की उम्मीद
इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड को भरोसा है कि जोफ्रा आर्चर टी-20 विश्वकप और एशेज से पहले पूरी तरह से फिट हो जाएंगे। दोनों ही टूर्नामेंट इस साल के अंत में खेले जाएंगे। इंग्लैंड के गेंदबाजी कोच जॉन ल्यूईस ने बताया कि फिलहाल जोफ्रा आर्चर की कोहनी में थोड़ी चोट है। कई गेंदबाजों के टखने में ये चोट लगती है, लिहाजा यह उसी की तरह है लेकिन शरीर के दूसरे हिस्से में है। मुझे नहीं लगता है कि यह मसला बहुत लंबे समय तक चलेगा। मेरी समझ के अनुसार या तो थोड़े समय के लिए या फिर लंबे समय के लिए उनकी कोहनी ठीक हो जाएगी। मैं चाहता हूं कि वह इंग्लैंड के लिए लंबा खेले, अभी तो उन्होंने बहुत छोटा सा सफर तय किया है।
विश्वकप जीत में अहम भूमिका
जोफ्रा आर्चर को यह दिक्कत पहली बार 2020 में न्यू इयर टेस्ट में सामने आई थी, जब उन्हें केपटाउन टेस्ट से अलग होना पड़ा था और इसके बाद वह छह टेस्ट मैच खेल सकते हैं। इस दौरान उन्होंने 12 विकेट लिए हैं। हाल ही में उंगली में चोट की वजह से जोफ्रा आर्चर आईपीएल से भी बाहर हो गए थे। अपने शुरुआती अंतरराष्ट्रीय करियर में जोफ्रा आर्चर ने काफी ज्यादा गेंदबाजी की थी। इंग्लैंड के विश्वकप जीत में आर्चर की भूमिका काफी अहम थी, वह सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी थे, सबसे अधिक गेंदबाजी की थी और दर्द के लिए उन्होंने इंजेक्शन तक लिए थे।
अधिक गेंदबाजी से पड़ा दबाव
यही नहीं जोफ्रा आर्चर ने स्ट्रेस फ्रैक्चर की समस्या सामने आने से पहले एक पारी में 42 ओवर गेंदबाजी की थी। इसके एक हफ्ते के बाद आर्चर ने हैमिल्टन टेस्ट में 40 ओर गेंदबाजी की थी। पिछले कुछ हफ्तों में आर्चर का यह दूसरा ऑपरेशन होने जा रहा है। उनकी उंगली में मार्च माह में कांच का टुकड़ा निकाला गया था। घर पर फिश टैंक साफ करने के दौरान फिश टैंक टूट गया था जिसकी वजह से उन्हें चोट लग गई थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
