Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जोफ्रा आर्चर की लंबे समय तक क्रिकेट से छुट्टी, दोबारा हुआ कोहनी का ऑपरेशन

नई दिल्लीः इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर अगली गर्मियों तक कंपीटेटिव क्रिकेट से बाहर रहेंगे। यह तेज गेंदबाज पिछले कुछ समय से लगातार चोटों से जूझता रहा है और इंग्लैंड की क्रिकेट टीम से बाहर रहा है। आर्चर के लिए यह वाकई में एक मुश्किल समय है क्योंकि उन्होंने पहले अपनी उंगली चोटिल की हुई थी और उसके बाद फिर कोहनी का ऑपरेशन करवाया और अब एक बार फिर से दाएं हाथ की कोहनी में दूसरा दूसरी बार ऑपरेशन कराना पड़ा है।

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार को इस बात की जानकारी दी। जोफ्रा आर्चर की हालत पिछले कुछ समय से इतनी खराब रही है कि उन्होंने भारत का पूरा इंग्लैंड दौरा मिस किया पूरा, T20 वर्ल्ड कप भी मिस किया और इंडियन प्रीमियर लीग में भी कोई मुकाबला नहीं खेला।

इस वक्त इंग्लैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया में है और जोफ्रा आर्चर के बिना उसका बुरा हाल है। वे पांच मैचों की सीरीज में 0-2 से पिछड़ रहे हैं। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने एक स्टेटमेंट में कहा था इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड इस बात की पुष्टि कर सकता है कि तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की दाहिनी कोहनी में 11 दिसंबर, शनिवार को लंदन में दूसरे ऑपरेशन की जरूरत पड़ी है। यह सब इसलिए कराया गया है क्योंकि उनकी कोहनी में लंबे समय से स्ट्रेस फै्रक्चर था।

बयान कहता है कि जोफ्रा आर्चर को इंटरनेशनल क्रिकेट में क्रिकेट में लौटने में कुछ समय लगेगा लेकिन वह लेकिन इतना तय है कि वे इंग्लैंड की बाकी सर्दियों में मौजूद नहीं रहेंगे। आर्चर अपने इंटरनेशनल क्रिकेट डेब्यू के साथ ही इंग्लैंड की क्रिकेट में अहम गेंदबाज बनकर उभरे हैं क्योंकि उन्होंने इंग्लैंड को 2019 का वर्ल्ड कप जिताने में भी अहम भूमिका निभाई थी लेकिन उन्होंने इस साल भारत में हुई T20 सीरीज के बाद से कोई भी इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला है और यह सीरीज मार्च में हुई थी।

इससे पहले आर्चर ने कहा था कि वह इंटरनेशनल क्रिकेट में मार्च 2022 में वापसी करेंगे, जब वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले होंगे लेकिन 26 साल का यह गेंदबाज अब इनको भी मिस करने जा रहा है। आर्चर इंग्लैंड के अहम गेंदबाज तो रहे ही हैं, साथ ही राजस्थान रॉयल्स के भी कंसिस्टेंट परफॉर्मर रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स ने बॉलर की चोटों को देखते हुए महा नीलामी से पहले उनको रिटेन नहीं किया है। देखना होगा कि आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में जोफ्रा आर्चर को अपनी टीम में लेने के लिए कोई खरीदार मौजूद होता है या फिर नहीं क्योंकि उनकी फिटनेस इस बात की गारंटी नहीं देती कि वह अपनी टीम के लिए पूरे सीजन में खेल पाएंगे या फिर नहीं।

Story first published: Wednesday, December 22, 2021, 9:12 [IST]
Other articles published on Dec 22, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+