जोफ्रा आर्चर ने बताया कैसे बनाया जा सकता है खाली स्टेडियम में दर्शकों जैसा माहाैल

नई दिल्ली। कोरोनावायरस के कारण लोगों के लिए सोशल डिसटेंस बनाए रखना अहम हो गया है। इस महामारी के कारण सभी खेल ठप पड़े हैं। क्रिकेट को शुरू करने का सुझाव दिया जा रहा है लेकिन स्टेडियम में बगैर दर्शकों के। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने बताया कि कैसे खाली स्टेडियम में दर्शकों जैसा माहाैल बनाया जा सकता है। आर्चर ने अंग्रेजी अखबार डेली मेल में अपने कॉलम में लिखा है, "हां, खाली स्टेडियमों में खेलना काफी मुश्किल होगा, लेकिन मैं समझता हूं कि यह शुरू करने के लिए जरूरी है क्योंकि हम मैदान पर आए हर एक दर्शक की जांच नहीं कर सकते।"

उन्होंने कहा कि भीड़ का अहसास दिलाने के लिए स्पीकरों का उपयोग किया जा सकता है और ऐसा माहौल बनाया जा सकता है जिसके खिलाड़ी आदि होते हैं। आर्चर कहा कहना है, "पूरी तरह शांत माहौल में खेलने के आदी होने में हमें समय लगेगा। इसलिए मुझे लगता है कि स्पीकर के माध्यम से कुछ संगीत, नकली भीड़ की आवाज, के जरिए कुछ माहौल बनाया जा सकता है।" उन्होंने कहा, "अगर हम खाली स्टेडियमों में खेलते हैं तो चौके, छक्के और विकेट गिरने पर ताली बजाने के लिए यह एक विकल्प हो सकता है।

दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने लिखा, "कुछ छोटी चीजें माहौला को जितना हो सके सामान्य बना सकती हैं, हालांकि यह सामान्य माहौल की तरह नहीं होगा लेकिन इससे वो स्तर तो हासिल किया जा सकता है जहां मैं सिर्फ खेलने के बजाए किसी और चीज पर ध्यान नहीं दूंगा।"

उन्होंने लिखा, "हालांकि दर्शक एक ऐसा पक्ष है जिसे हम बाद में सुलझा सकते हैं। मुझे लगता है कि यह उन चीजों में से है जो जब तक जाती नहीं है तब तक हमें उसकी अहमियत का पता नहीं होता। जब दर्शक नहीं होंगे तब हमें समझ में आएगा कि समर्थकों का हमारे लिए कितना महत्व है।" इंग्लैंड की विश्व कप टीम का हिस्सा रहे आर्चर ने खाली स्टेडियमों में खिलाड़ियों की मदद के लिए एक विचार सुझाया है।

Story first published: Wednesday, May 13, 2020, 14:56 [IST]
Other articles published on May 13, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+