For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

बॉटल कैप चैलेंज : जोफ्रा आर्चर ने अपनी रफ्तार से खोला ढक्कन, VIDEO हुआ वायरल

नई दिल्ली। इन दिनों सोशल मीडिया पर बोतल कैप चैलेंज काफी ट्रेंड कर रहा है। हर कोई इसे पूरा कर सुर्खियां बटोरने में लगा हुआ है। अब क्रिकेटर्स भी इसको पूरा किए बिना नहीं रह रहे है। हाल ही में युवराज ने शाॅट खेलते हुए बोतल का ढक्कन खोला था। वहीं शिखर धवन भी कुछ ऐसा ही करते दिखे। अब इंग्लैंड को 2019 विश्व कप खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर भी बॉटल कैप चैलेंज पूरा करते हुए दिखे। लेकिन जिस तरह उन्होंने उसे पूरा किया वो कि अन्य गेंदबाज के लिए आसान नहीं रहने वाला।

आर्चर ने अपने बॉटल कैप चैलेंज के वीडियो को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। आर्चर का ये वीडियो देखने के बाद उनके फैंस जरूर खुश होंगे। आर्चर ने बॉटल कैप चैलेंज को पूरा करने के लिए तीन कोका-कोला की बोतलें रखीं और उन्होंने बॉटल के कैप को हटाने के लिए अपनी सटीक गेंदबाजी का सहारा लिया। आर्चर ने अपने रन-अप से गेंदबाजी करते हुए तीन में से एक बोतल की कैप को हिट करके हटा दिया और इस तरह उन्होंने बॉटल कैप चैलेंज पूरा। आर्चर ने ना केवल चैलेंज पूरा किया बल्कि एक गहरा संदेश भी छोड़ा।

इस तेज गेंदबाज ने चैलेंज को पूरा करने के दौरान प्लास्टिक की बोतलों को रिसाइकल करने के लिए जागरूकता फैलाने की कोशिश की। वायरल वीडियो में, जोफ्रा ने स्टंप के रूप में रखी तीन प्लास्टिक की बोतलों में से एक के कैप को कूड़ेदान में फेंक दिया। कैप्शन में जोफ्रा ने लिखा 'जब आप खाली बोतलों को रीसाइकल करते हैं तो कैप को ऑन रखें।' आर्चर ने वीडियो पोस्ट किया और लिखा, 'कोका-कोला के लिए बॉटल कैप के इस संस्करण को देखें। जब आप अपनी खाली बोतलों को रीसायकल करते हैं, तो कैप को ऑन रखना याद रखें!'

Story first published: Tuesday, July 23, 2019, 16:30 [IST]
Other articles published on Jul 23, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+