For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विराट की गुड 'न्यूज' के बाद जोफ्रा आर्चर का ट्वीट वायरल, फैंस ने कहा यही है बेबी के आने की तारीख

नई दिल्ली: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा गुरुवार के दिन इंटरनेट पर वायरल हो चुके थे और कारण काफी खास था। कोहली और अनुष्का अपने बच्चे के आगमन की तैयारी कर रहे हैं और इसकी घोषणा उन्होंने 27 अगस्त को कर दी है।

बच्चे के जन्म का संभावित समय भी बता दिया गया है जो कि अगले साल यानी 2021 की जनवरी है। कोहली-अनुष्का द्वारा बेबी के आगमन के लिए जनवरी 2021 सामने आते ही जोफ्रा आर्चर का एक ट्वीट अचानक से वायरल हो गया है।

आर्चर के ट्वीट में फैंस को दिखी बेबी के आने की तारीख-

आर्चर के ट्वीट में फैंस को दिखी बेबी के आने की तारीख-

जोफ्रा आर्चर कैरेबियाई मूल के इंग्लिश तेज गेंदबाज हैं जिनकी ट्वीट अक्सर वायरल होते रहते हैं। यह ट्वीट अक्सर पुराने होते हैं और उनके फैंस किसी समकालीन घटना के साथ ये ट्वीट जोड़कर काफी सनसनी पैदा करते हैं।

ऐसे ही एक और ट्वीट आर्चर का वायरल हुआ है जिसमें उन्होंने लिखा है- 5 जनवरी।

1100 विकेट लेकर भी जगह पक्की नहीं, इंग्लिश बॉलर ने कहा- भारत दौरे पर ब्रॉड-एंडरसन में कोई एक खेलेगा

2015 का है ये ट्वीट-

2015 का है ये ट्वीट-

अब इस 5 जनवरी को ही वो तारीख मान लिया गया है जब जूनियर कोहली का दुनिया में आगमन होगा। यह ट्वीट 2015 का है और सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। इस ट्वीट के माध्यम से यह बताया गया है कि कोहली और अनुष्का का बेटा 5 जनवरी को ही होने जा रहा है।

आप यहां फैंन की प्रतिक्रियाएं देख सकते हैं। लोग लुत्फ उठा रहे हैं कि यही बेबी के आने की तारीख है और अब कोई उसके नाम की भी भविष्यवाणी कर दे।

जनवरी में डिलीवरी की घोषणा कर चुके हैं विराट-

जनवरी में डिलीवरी की घोषणा कर चुके हैं विराट-

विराट ने ट्विटर पर अनुष्का के साथ बेबी बंप की फोटो शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी। विराट ने लिखा है कि वे लोग अब दो से तीन हैं। उनका बेबी जनवरी 2021 में आ रहा है। अनुष्का शर्मा ने भी ठीक ऐसी ही फोटो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करके ये खुशखबरी दी है। इस बार लॉकडाउन के दौरान विराट और अनुष्का ने मुंबई में घर में समय बिताया था। कोहली-अनुष्का ने साल 2017 में शादी की थी, लेकिन दोनों 2013 से एक-दूसरे को जानते थे।

हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या भी पिता बने हैं। उनकी मंगेतर नताशा स्टेनकोविक ने बेबी बॉय को जन्म दिया है।

Story first published: Friday, August 28, 2020, 16:49 [IST]
Other articles published on Aug 28, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+