For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL और भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज नहीं खेलेंगे जोफ्रा आर्चर, विश्वकप की करेंगे तैयारी

नई दिल्ली। पिछले काफी समय से इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर अपनी चोट से जूझ रहे हैं। पहले भारत के खिलाफ सीरीज से वह बाहर हुए फिर आईपीएल में भी वह राजस्थान रॉयल्स के लिए उपलब्ध नहीं थे और अब जो रिपोर्ट सामने आ रही है उसके अनुसार भारत के खिलाफ आगामी पांच टेस्ट मैचों की सीरीज और आईपीएल के दूसरे हाफ के लिए जोफ्रा आर्चर उपलब्ध नहीं रहेंगे। चोट से ठीक होकर लौटने के बाद जोफ्रा आर्चर आगामी टी-20 विश्वकप की तैयारियों में जुटेंगे। खुद जोफ्रा आर्चर ने साफ कर दिया है कि सवाल ही नहीं उठता है कि वह आईपीएल या भारत के खिलाफ टेस्ट मैच खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे। आर्चर ने कहा कि वह वापसी में इस बार जल्दबाजी नहीं करेंगे, उनका मुख्य ध्यान आगामी टी-20 विश्वकप पर होगा,साथ ही साल के आखिर में होने वाली एशेज सीरीज पर भी वह अपना ध्यान केंद्रित करेंगे।

जोफ्रा आर्चर ने कहा कि मैं एक बात को लेकर आश्वस्त हूं कि अपनी कोहनी के ऑपरेशन के बाद मैं वापसी में जल्दबाजी नहीं करुंगा, मेरी पहली प्राथमिकता है कि मैं इंग्लैंड की ओर से टी-20 विश्वकप और एशेज पर अपना ध्यान दूं। मेरा अगला लक्ष्य यही है। जोफ्रा आर्चर ने कहा कि मुझे विश्वास है कि अब मैं फिट हूं और पहले की ही तरह प्रभावी भी हूं लिहाजा इस साल होने वाली दोनों ही अहम सीरीज में मैं खेलूंगा। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के अनुसार जोफ्रा आर्चर ने शुक्रवार को अपनी कोहनी का ऑपरेशन करवाया है।

26 साल के जोफ्रा आर्चर ने कहा कि वह इंग्लैंड की ओर से तीनों ही फॉर्मेट में खेलने को लेकर प्रतिबद्ध हैं, वह इस साल कुछ हफ्ते नहीं खेलना पसंद करेंगे बजाए इसके कि वह कुछ साल ना खेल पाएं। हालांकि आर्चर ने इस बात की उम्मीद जताई है कि वह भारत के खिलाफ शायद टेस्ट सीरीज में वापसी कर सके। जोफ्रा ने कहा कि अगर मैं समय से पहले ठीक हो जाता हूं तो भारत के खिलाफ सीरीज खेल पाता हूं तो अच्छा है,लेकिन ऐसा नहीं होता है तो मैं इन गर्मियों में बाहर रहने के लिए भी तैयार हूं। बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी दो टेस्ट मैचों की सीरीज का जोफ्रा आर्चर हिस्सा नहीं हैं। इस साल की शुरुआत में जोफ्रा आर्चर ने अपनी उंगली का ऑपरेशन कराया था।

Story first published: Thursday, May 27, 2021, 12:14 [IST]
Other articles published on May 27, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+