20-20 विश्वकप में धोनी के विश्वास पर खरा उतरा: जोगिंदर शर्मा
जम्मू 02 दिसंबर:20-20 क्रिकेट विश्वकप के स्टार रहे जोगिंदर शर्मा ने कहा है कि वह इस प्रतियोगिता के फाइनल में कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के विश्वास पर खरे उतरे जोंगिदर ने कहा कि फाइनल में कप्तान धोनी ने पाकिस्तान के खिलाफ अंतिम ओवर में उनसे गेंदबाजी करने का जो फैसला लिया था वह उसपर खरा उतरे.जोंगिदर यहां जम्मू और कश्मीर के खिलाफ चार दिवसीय रणजी मैच में हरियाणा टीम का नेतृत्व कर रहें हैं. उन्होंने मैदान के बाहर संवाददाताओं से कहा,'20-20 विश्वकप मेरे बेहतरीन यादों में से एक होगा जिसमें कप्तान धोनी के फैसले पर मैं खरा उतरा. मैं धोनी के इस विश्वास को कभी नहीं भूल पाऊंगा.
उन्होंने कहा,'कप्तान धोनी ने मुझे गेंदबाजी को कहा और मेरे लिए इस मेगा फाइनल में गेंदबाजी करने के अलावा कोई विकल्प नहीं था और मैंने ऐसा किया भी. उन्होंने कहा,'मैं बहुत दबाव में था और कप्तान के विश्वास को पूरा करने के अलावा मेरे पास कोई चारा नहीं था.
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications