नई दिल्ली। जवां दिलों की धड़कन और टीम इंडिया के टेस्ट टीम के कैप्टन विराट कोहली की आज से वेस्टइंडीज में अग्निपरीक्षा होने जा रही है। इसलिए उनके चाहने वाले ऊपरवाले से उनकी कामयाबी की दुआ मांग रहे हैं।
लेकिन इन चाहने वालों में से एक दुआ उनकी है जो खुद करोड़ों लोगों के फेवरेट हैं। जी हां आपने सही समझा हम बात कर रहे WWE के स्टार रेसलर जॉन सीना की, जिन्होंने टेस्ट मैच से ठीक पहले एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है, जो कि कप्तान कोहली की है।
मोदी और विराट के जरिये भारत में कंदील ने बटोरी थीं सुर्खियां
हालांकि उन्होंने अपनी तस्वीर के नीचे कोई कैप्शन नहीं दिया है लेकिन सोशल मीडिया में उनके चाहने वाले कह रहे हैं कि ये ही तो जॉन सीना का स्टाइल है। वो बिना कुछ कहे ही कोहली को बेस्ट ऑफ लक कह रहे हैं।