INDvsWI: शतक जड़कर 'तलवारबाजी' करने वाले जडेजा मैच के बाद इस तरह हुए भावुक, देखें VIDEO
नई दिल्ली। टीम इंडिया ने शनिवार को मेहमान टीम वेस्टइंडीज को टेस्ट क्रिकेट का ककहरा सिखाते हुए अपने टेस्ट करियर की सबसे बड़ी जीत हासिल की है। पारी और 272 रनों की इस जीत के कई हीरो रहे। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन खिलाड़ियों के शतक की बदौलत 649 रनों का पहाड़ विंडीज के सामने खड़ा किया था। वहीं इस मुकाबले में दो शतकों की चर्चा थमने का नाम ही नहीं ले रही है। पहला शतक डेब्यू मैन पृथ्वी शॉ का जिन्होंने धमाल करते हुए 134 रनों की पारी खेली। वहीं दूसरी तरफ हैं जडेजा जो लंबे समय से टीम में अपनी जगह बनाने के लिए प्रयासरत थे लेकिन अब जब उनकी वापसी हुई है तो क्या शानदार अंदाज में उन्होंने खुद को गेंद और बल्ले साथ ही साथ फील्डिंग से साबित किया है। इस मुकाबले में जडेजा ने अपने करियर का पहला शतक मारा, और एक पारी में अपने व्यक्तिगत स्कोर को तिहरे अंक तक ले गए। इस सफलता और मैच में विराट जीत के बाद जडेजा काफी भावुक दिखे, और उन्होंने अपनी मां को याद करते हुए दिल छूने वाली बात कही।
This one's for you mom - @imjadeja #INDvWI pic.twitter.com/cKhwUlJlhU
— BCCI (@BCCI) October 5, 2018
मां को याद करते हुए कही ये बड़ी बातः हमेशा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के बाद तलवारबाजी करते नजर आने वाले जडेजा ने इंग्लैंड दौरे पर और एशिया कप में भी अपने को शानदार तरीके से साबित किया था। उऩ्होंने बताया कि जब आप टीम में शामिल नहीं होते तो आपको एक मौके की तलाश होती है, और आप खुद को हमेशा साबित करते हैं। ऐसे में 2018 में मैने ज्यादा मुकाबले तो नहीं खेले हैं इसका दबाव मेरे ऊपर भी था। उन्होंने मां को याद करते हुए बताया कि वो हमेशा चाहती थी कि उनका बेटा अपने देश के लिए खेले। गौरतलब हो कि पहले टेस्ट में पारी और 272 रनों की शिक्सत देकर भारत ने 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है।
ये भी पढ़ें-INDvsWI: मैच समाप्त होने के बाद भी पृथ्वी शॉ का जलवा बरकरार, अपने नाम किया ये 'खास' रिकॉर्ड
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
