Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

धोनी का टॉस हारना कहीं भारत के लिए नासूर ना बन जाये

सिडनी। इस समय भारत और आस्ट्रेलिया के बीच विश्वकप का सेमीफाइनल मैच खेला जा रहा है। आस्ट्रेलिया ने टॉस जीतने के बाद बेहद ही सधी हुई बल्लेबाजी की है और जिसके बदौलत कंगारू एक बड़े लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहा है जिसको चेज करने में इंडिया को परेशानी हो सकती है।

क्रिकेट के कमेंट्री कर रहे दिग्गजों का कहना है कि इस समय टीम इंडिया को एक विकेट की दरकार है और अगर वो नहीं मिला तो भारत के लिए बड़ी मुश्किल हो सकती है और हो सकता है कि धोनी का टॉस हारना कहीं भारत के लिए नासूर ना बन जाये क्योंकि टॉस जीतने पर निश्चित तौर पर धोनी बैटिंग करते लेकिन ऐसा हो नहीं पाया।

आज जो भी टीम हारेगी उसकी चुनौती विश्वकप में अब समाप्त हो जायेगी। मालूम हो कि सिडनी क्रिकेट मैदान पर जारी आईसीसी विश्व कप-2015 के दूसरे सेमीफाइनल मैच में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आस्ट्रेलिया ने सधी हुई शुरूआत की है।

भारत को अब तक एकमात्र सफलता उमेश यादव ने चौथे ओवर की पहली गेंद पर दिलाई। उमेश के ही पिछले ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का लगा चुके डेविड वार्नर (12) इस शॉर्ट पिच फुलर गेंद पर ऑन साइड में क्रॉस बल्ले से शॉर्ट आर्म पुल खेलना चाहते थे, लेकिन गेंद उनके बल्ले का ऊपरी मोटा किनारा लेकर हवा में चली गई जिसे शॉर्टर मिड ऑफ में खड़े विराट कोहली ने आसानी से लपक लिया।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+