World Cup 2019 : इंग्लैंड टीम को बड़ा झटका, विश्व कप टीम से हुई इस धाकड़ खिलाड़ी की 'छुट्टी'
नई दिल्ली। विश्व कप शुरु होने से पहले मेजबान इंग्लैंड के सामने अपनी विश्व कप टीम में शामिल किए खिलाड़ियों को बरकरार रखने की चुनौती आ गई है। अभी हाल ही में सैम बिलिंग के कंधे की चोट ने इंग्लिश टीम को झटका दिया था तो अब एक और बड़े खिलाड़ी की विश्व कप जाने वाली टीम से छुट्टी हो गई है।
यह खिलाड़ी है वनडे फॉर्मेट के तूफानी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स। हेल्स को प्रतिबंधित दवाओं के सेवन के चलते 21 दिनों के बैन के तहत इंग्लैंड की सभी टीमों से बाहर कर दिया गया है। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) के बयान के मुताबिक यह निर्णय ECB के मैनेजिंग डायरेक्टर एश्ले जाइल्स और इंग्लिश टीम के चयनकर्ताओं द्वारा लिया गया है।
बयान में कहा गया है- 'टीम के अंदर सही माहौल को बनाने के लिहाज से यह फैसला लिया गया है ताकि टीम में कोई भी बेवजह का भटकाव ना हो और वह इस नाजुक दौर से सफलतापूर्वक निकलने के लिए बेस्ट स्थिति में रहे।'
इस फैसले के चलते हेल्स अब आयरलैंड और पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली टी-20 और वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। हालांकि जाइल्स ने कहा है कि इस फैसले को हेल्स के क्रिकेट करियर का अंत नहीं माना जाए। ECB हेल्स का सहयोग करता रहेगा और उनकी काउंटी टीम नॉटिंघमशायर के साथ भी काम करता रहेगा जिससे हेल्स को जो भी सहयोग चाहिए वो उनको मिलता रहे।
अब पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज में इंग्लैंड की टीम को हेल्स की जगह किसी ओर नाम देना होगा। आपको बता दें इससे पहले दिसंबर में भी हेल्स को 6 मैचों की बैन की सजा मिल चुकी है जिसमें से चार मैच अभी भी बाकी हैं। हेल्स अब इंग्लैंड की टीम का नियमित हिस्सा नहीं है बल्कि उनकी जगह जेसन राय और जॉनी बेयरस्टो सफलतापूर्वक टॉप ऑर्डर को संभाल रहे हैं। फिलहाल इंग्लैंड की टीम मई 23 तक विश्व कप टीम में बदलाव कर सकती है। अब इस स्थिति में हेल्स की जगह पर जेम्स विंस टीम में जगह बनाने की रेस के प्रबल दावेदार बन गए हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
