VIDEO देख नहीं रूकेगी हंसी, तेज थ्रो लगा ऐसी जगह कि यूं भागता फिरा गेंदबाज

नई दिल्ली। इंग्लैंड में खेले जा रहे विटालिटी ब्लास्ट टी-20 लीग में जैसे ही ग्रुप मैच समाप्ति की ओर बढ़ रहे हैं, टीमों में जीत की होड़ लगी हुई है। 18 टीमों के बीच चल रही यह लीग ऐसे मोड़ पर है जहां एक हार सेमीफाइनल के रास्ते कठिन कर सकती है। ऐसे में खिलाड़ी जीत के लिए मैदान पर साै प्रतिशत दे रहे हैं। शुक्रवार डरहम और यॉर्कशायर के बीच मुकाबला हुआ। हालांकि यार्कशायर ने बाजी मार ली, लेकिन उनकी जीत से ज्यादा चर्चे उस लम्हें को हुए जिसमें उनका एक गेंदबाज अपने ही खिलाड़ी से बम पर तेज थ्रो खाने के बाद भागता फिरा।

टी 20 ब्लास्ट के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने इस घटना का वीडियो सांझा किया है जिसे देखने के बाद आपकी हंसी नहीं रूकेगी। दरअसल हुआ कुछ ऐसा कि याॅर्कशायर के गेंदबाज केशव महाराज ओवर फेंक रहे थे। उनकी एक गेंद डरहम के बल्लेबाज के पैड पर लगी। केशव ने एल्बीडब्ल्यू की जोरदार अपील की। लेकिन उधर डहरम का बल्लेबाज सिंगल रन चुराने के लिए दाैड़ पड़ा। इस बीच याॅर्कशायर के विकेटकीपर जोनाथन टैटरसेल ने भागते हुए गेंद को उठाया और नाॅनस्ट्राईक की ओर भाग रहे बल्लेबाज को आउट करने के लिए विकटों की ओर थ्रो मारा। पर केशव कुछ समझ नहीं पाए। वह विकटों के बीच आ गए और वो थ्रो से बचने के लिए पीछे हटते तब तक गेंद बम पर जोर से जा लगी। बम पर गेंद लगने के बाद केशव भागते फिरने लगे।

वहीं अगर इस मैच की बात करें तो याॅर्कशायर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर डरहम के सामने 147 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में डरहम की टीम 19 ओवर में 132 रनों पर ही ढेर हो गई आैर याॅर्कशायर ने 14 रनों से मैच अपने नाम कर लिया। केशव ने 4 ओवर में बिना विकेट लिए 21 रन दिए, जबकि जैक शट्ट ने 4 ओवर में 11 रन देकर 5 विकेट लिए, जिसने याॅर्कशायर की जीत तय की।

Read more about: t20 cricket
Story first published: Saturday, August 24, 2019, 20:03 [IST]
Other articles published on Aug 24, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+