टीम इंडिया की जीत पर लता दी ने विराट को गिफ्ट की अपनी सदाबहार गीत
मुंबई। टीम इंडिया ने तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड को पारी और 36 रन से हराकर सीरीज में भी 3-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली। टीम इंडिया ने 8 साल बाद इंग्लैंड को हराकर सीरीज जीती ली है। जीत का श्रेय कप्तान विराट कोहली को जाता है।
उन्होंने शानदार 235 रनों की पारी खेलकर टीम इंडिया को जीत दिलाई। विराट को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। विराट की इस जीत के बाद उन्हें बधाई देने वालों की कतार लंबी होती चली गई, लेकिन इन सबसे सबसे खास संदेश रहा स्वरकोकिला लता मंगेशकर का।
टीम इंडिया की जीत और विराट के शानदार खेल के लिए लता दी ने ट्विट कर टीम को बधाई दी और अपना एक सदाबाहर गीत विराट को गिफ्ट किया। लता दी ने 'आकाश के उस पार भी' गीत को विराट को गिफ्ट किया। लता दी ने ट्विट कर लिखा कि टीम की जीत के लिए खास तौर पर विराट को बधाई देती हूं उनके 235 रनों की पारी के लिए।
Khas taur se Virat Kohli Kohli ko badhaai deti hun jinhone 235 run banaaye.https://t.co/QtLWeBUFx9
— Lata Mangeshkar (@mangeshkarlata) December 12, 2016
उन्होंने ट्विट में अपने गीत का यूट्यूब लिंक भी शेयर किया। हलांकि ये कोई पहला मौका नहीं था, जब उन्होने विराट को बधाई दी हो। इससे पले इंग्लैंड के खिलाफ इंदौर में खेले गए मैच के बाद भी विराट की डबल सेंचुरी के लिए उन्हें बधाई दी थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
