For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

गावस्कर को जो भी कहना है, सीधा मुझसे कहें, फोन चालू है, चाहे कॉल करें या मैसेज- बेयरस्टो

नई दिल्लीः इंग्लैंड के बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो इस समय उस चर्चा का हिस्सा है जो आजकल क्रिकेट में कई खिलाड़ियों के साथ हो रही है। यह तो हम जानते ही हैं कि क्रिकेट में फॉर्मेट 3 हो चुके हैं और तीनों ही प्रारूपों में बहुत ही ज्यादा मैच खेले जाते हैं। खासकर टी20 क्रिकेट में इतनी लीग दुनिया भर में हो चुकी है कि इसकी अधिकता ने ना केवल टेस्ट क्रिकेट पर संकट खड़ा किया है बल्कि वनडे क्रिकेट भी अब लंबा फॉर्मेट लगने लगा है।

अभी कुछ ही दिन पहले की बात है जब इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने जोफ्रा आर्चर पर तंज कसा था कि यह तेज गेंदबाज सफेद गेंद क्रिकेट में जितना बढ़िया दिखता है उतना ही नीरस टेस्ट क्रिकेट में नजर आता है। वॉन ने यह भी डर दिखाया था कि कहीं जोफ्रा आर्चर टेस्ट क्रिकेट को लेकर कम दिलचस्पी तो नहीं रखते। इसी वजह से उन्होंने इंग्लैंड क्रिकेट से यानी ईसीबी से अनुरोध किया था कि वह ऐसा कुछ करने का प्रयास करें कि आर्चर की दिलचस्पी एक बार फिर से रेड बॉल क्रिकेट में हो जाए।

सुनील गावस्कर ने जो भी कहा, वे सीधा मुझसे बात करें-बेयरस्टो

सुनील गावस्कर ने जो भी कहा, वे सीधा मुझसे बात करें-बेयरस्टो

अब भी एक ऐसी ही घटना फिर हुई है लेकिन इस बार मामला भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर का है और यहां खिलाड़ी जोफ्रा आर्चर की जगह इंग्लैंड के बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो है। जॉनी बेयरस्टो ने सुनील गावस्कर की उस बात का जवाब देने की कोशिश की है जहां पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज ने कहा था कि इंग्लैंड का यह बल्लेबाज टेस्ट क्रिकेट खेलते हुए ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाता।

सचिन तेंदुलकर भी हुए कोविड-19 पॉजिटिव, खुद को होम क्वारेंटाइन में डाला

भारत के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय मैच में धुआंधार शतक ठोकने के बाद जॉनी बेयरस्टो ने सुनील गावस्कर के इस बयान का जवाब दिया है। बेयरस्टो कहते हैं कि सुनील गावस्कर उनको कभी भी कॉल या मैसेज कर सकते हैं और पूछ सकते हैं कि टेस्ट क्रिकेट खेलने की उनकी इच्छा कितनी है या फिर कितनी नहीं। इसके साथ ही जॉनी का यह भी कहना है कि उन्होंने वास्तव में ढंग से नहीं पता किया है कि पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा कहा है।

ऐसा क्या कहा था सुनील गावस्कर ने-

ऐसा क्या कहा था सुनील गावस्कर ने-

बेयरस्टो ने इस बारे में बात करते हुए कहा, "सबसे पहले तो मैंने इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं सुना है और दूसरी बात यह है की मुझे दिलचस्पी है कि किस तरीके से आप ओपिनियन बना लेते हैं जबकि मेरे और उनके बीच में कोई बात भी नहीं हुई है। तो ऐसे में मैं यही कहूंगा कि वह मुझसे बात करें और उसके बाद जाने कि मैं टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए कितना उत्सुक हूं। और जैसा कि मैंने कहा है मेरा फोन चालू है वे चाहते हैं तो मुझे कॉल कर सकते हैं या फिर मैसेज भी कर सकते हैं।"

जॉनी बेयरस्टो ने यह बात पुणे में 1 शतक लगाने के बाद कही। अभी तक दोनों एकदिवसीय मैचों में जॉनी ने जबरदस्त फॉर्म दिखाई है जहां पर उन्होंने क्रमशः से 94 और 124 रन की पारी खेली है लेकिन टेस्ट क्रिकेट में वह बिल्कुल ही बेदम नजर आए थे। बाएं हाथ का यह आक्रामक बल्लेबाज भारत के खिलाफ चार पारियों में खेला जिसमें 3 में खाता भी नहीं खोल सका था क्योंकि भारतीय स्पिनरों ने उनको जमकर नचाया था। और अहमदाबाद में हुए अंतिम टेस्ट मैच के दौरान सुनील गावस्कर ने कमेंट्री करते हुए कहा था की जॉनी बेयरस्टो को देखकर लगता है वह टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए दिलचस्पी नहीं रखते। गावस्कर ने यह बात तब कही थी जब बेयरस्टो दूसरी पारी में आउट हो गए थे।

इंग्लैंड की बैटिंग क्यों इतनी निडर है? जानिए जॉनी का जवाब-

इंग्लैंड की बैटिंग क्यों इतनी निडर है? जानिए जॉनी का जवाब-

इसके अलावा जॉनी बेयरस्टो ने भारतीय टीम पर इतना हावी होने के लिए इंग्लिश टीम की बल्लेबाजी की गहराई के बारे में बात करी है। उनका कहना है यह इंग्लैंड की बैटिंग के पास डेप्थ है जिसके कारण वे इतनी निडरता यानी फीयरलेस तरीके से क्रिकेट खेल पाते हैं। बेयरस्टो ने मैच के बाद वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा हमारे पास आदिल रशीद हैं जो 10 या 11 नंबर पर आते हैं। आदिल रशीद के बल्ले से अभी तक 10 फर्स्ट क्लास शतक निकले हैं। और जब आपकी टीम के पास इस तरह के खिलाड़ी 10 या11 नंबर पर हों तो बाकी टीमों से आप अलग दिखते हैं क्योंकि दुनिया के पास इस तरह के बल्लेबाज मौजूद नहीं है। और अगर आप इनको मोईन अली, सैम करन, टॉम करन जैसे खिलाड़ियों के साथ जोड़ दें तो फिर यह लिस्ट और भी गहरी हो जाती है।

"तो निश्चित तौर पर इस तरह की बैटिंग लाइनअप आपके पास जब होती है तो आपको काफी कॉन्फिडेंस मिलता है।"

अब जब भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है तो इस एकदिवसीय सीरीज का फैसला इसी जगह पर रविवार को होगा।

Story first published: Saturday, March 27, 2021, 13:39 [IST]
Other articles published on Mar 27, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+