For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO: जब थ्रो लगने से पहले ही नीचे गिर गई गिल्लियां, फिर भी बल्लेबाज हुआ आउट

नई दिल्ली। सनराइजर्स हैदराबाद को भले ही मुंबई इंडियंस के हाथों 40 रनों से मैच गंवाना पड़ा। लेकिन उनके विकेटकीपर जोनी बेयरस्टो ने विकेट के पीछे कमाल दिखाते हुए वाहवाही लूट ली। बेयरस्टो के कमाल से मुंबई के बल्लेबाज को पवेलियन लाैटने पर मजबूर होना पड़ा। मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी के दौरान 13वे ओवर में ईशान 17 के स्कोर पर बल्लेबाजी कर रहे थे। इस ओवर की चौथी गेंद पर ईशान ने एक रन लेने की कोशिश की परंतु नॉन स्ट्राइक पर खड़े किरोन पोलार्ड ने रन लेने से मन कर दिया।

पोलार्ड के मना करने के बाद ईशान फिर वापस क्रीज पर पहुंचने के लिए दाैड़े। उधर, विजय शंकर ने गेंद उठाकर बेयरस्टो के पास फेंकी। बेयरस्टो ईशान को जल्दी से रन आउट करने के चक्कर में थ्रो हाथ में आने से पहले अपना पैर स्टंप पर मार देते हैं, जिस कारण गिल्लियां नीचे गिर गईं। लेकिन बावजूद इसके बेयरस्टो ने थ्रो लपकते हुए फिर स्टंप उखाड़ दीं। मैदानी अंपायर को लगा कि बेयरस्टो ने थ्रो आने से पहले ही गिल्लियां गिरा दी हैं। लेकिन फैंसला थर्ड अंपायर के पास गया जिसमें दिखाई दिया की थ्रो लगने से पहले सिर्फ एक गिल्ली गिरी थी जबकि दूसरी गिरी नहीं गिरी। बेयरस्टो ने फुर्ती दिखाते हुए स्टंप उखाड़कर दूसरी गिल्ली गेंद से गिरा दी, जिस कारण ईशान को पवेलियन लाैटना पड़ा।

बता दें कि नियम के अनुसार अगर कोई खिलाड़ी रनआउट करते वक़्त गलती से स्टंप गिरा देता है या गिल्लियां गिर जाती हैं तो उस खिलाड़ी को गेंद स्टंप में मारने के बाद उसे उखाड़ना होगा। अगर वो ऐसा कर देता है तो बल्लेबाज रनआउट माना जाएगा। जॉनी बेयरस्टो ने ऐसा ही किया जिसके चलते ईशान रनआउट हो गए। ईशान इस मुकाबले में 17 रन बनाकर चलते बने।

Story first published: Sunday, April 7, 2019, 17:28 [IST]
Other articles published on Apr 7, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+