For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

घुटने की सर्जरी कराने के बाद सुरेश रैना को जोंटी रोड्स से मिला ये बड़ा संदेश

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना को अपनी घुटने की सर्जरी करानी पड़ी है। उनकी यह सर्जरी एम्टर्डम में हुई है जिसके बाद उनको मैदान में उतरने के लिए कम से कम 6 हफ्तों का समय लग सकता है। इसके बाद वे अपनी ट्रेनिंग शुरू करेंगे जिससे की जल्द से जल्द क्रिकेट के मैदान पर वापस उनके बल्ले के जौहर देखने को मिल सकें। रैना की सर्जरी की जानकारी आधिकारिक तौर पर बीसीसीआई ने एक ट्वीट करके दी थी। अब इस ट्वीट पर दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी जॉन्टी रोड्स ने रैना को संदेश दिया है।

रोड्स ने रैना को अनेकों लोगों की प्रेरणा बताते हुए कहा है- तुम अपने करियर के लिए अविश्वसनीय काम को लेकर कई लोगों की प्रेरणा रहे हैं। अब तुम अपने शरीर पर ध्यान दीजिए मेरे दोस्त- मैं तुमको जानता हूं, तुम कल से ही ट्रेनिंग करने के लिए उतावले होगे।

रोड्स ने यह बात तब कही है जबकि रैना की अब भारतीय टीम में वापसी की उम्मीदें काफी कम हो चुकी हैं। टीम इंडिया में अगले टी20 क्रिकेट को ध्यान में रखकर युवा खिलाड़ियों की टीम तैयार की जा रही है। रैना ने भारत के लिए 18 टेस्ट, 226 ODI और 78 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।

रैना भारत की ओर से अंतिम बार जुलाई 2018 में खेलते हुए नजर आए थे। यह इंग्लैंड में हुई सीमित ओवरों की सीरीज थी। 2011 में विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रहे रैना आईपीएल में चैन्नई सुपर किंग्स की टीम की ओर से खेलते हैं। हालांकि रैना का इस बार का आईपीएल सत्र कुछ खास नहीं रहा है और वे 17 मैचों में केवल 23.93 की औसत से 383 रन ही बना पाए हैं।

Story first published: Saturday, August 10, 2019, 12:54 [IST]
Other articles published on Aug 10, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+