For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सुरेश रैना की 'फटी' जींस का जोंटी रोड्स ने उड़ाया मजाक

टीम इंडिया में अपनी वापसी की उम्मीद लगा रहे सुरेश रैना आजकल अपनी फिटनेस पर खूब ध्यान दे रहे हैं।

नई दिल्ली। टीम इंडिया में अपनी वापसी की उम्मीद लगा रहे सुरेश रैना आजकल अपनी फिटनेस पर खूब ध्यान दे रहे हैं। दरअसल जिस दौरान रैना टीम इंडिया से बाहर रहे उस दौरान बीमार होने के कारण उनके शरीर क वजन भी बढ़ गया था। लेकिन, पिछले कुछ महीनों से खासतौर पर आईपीएल के बाद वह अपनी फिटनेस पर खूब मेहनत कर रहे हैं। साथ ही चयनकर्ताओं को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं ताकि वह वनडे टीम में वापसी कर सकें।

मंगलवार को रैना ने एक फोटो ट्विटर पर पोस्ट की जिसमें वह एयरपोर्ट पर बैठे नजर आ रहे हैं और बैंगलोर की फ्लाइट में बोर्ड करने का इंतजार कर रहे हैं जहां वह एनसीए में अपनी फिटनेस का टेस्ट देंगे। इस फोटो में चुस्त दुरुस्त रैना कैजुअल टी-शर्ट, रग्ड डेनिम और चमकदार सनग्लासेस पहने हुए दिखाई पड़ रहे हैं।

रैना की इस फोटो पर पूर्व दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर जोंटी रोड्स ने जमकर मजे लिए। उन्होंने ट्वीट कर रैना की फंकी जींस को निशाना बनाया और कहा कि फटी हुई जींस से पता चलता है कि आपने कितनी मेहनत की है।

गौरतलब है कि रोड्स दुनिया के सबसे बेहतरीन फील्डर रहे हैं। वह अक्सर कहते रहते हैं कि रैना को देखकर उन्हें अपने दिनों की याद आती है। हाल ही में एक इंटरव्यू में रोड्स ने कोहली और सचिन की तुलना के बारे में जहां अपनी राय रखी थी वहीं उन्होंने रैना को सबसे बेहतरीन भारतीय फील्डर बताया था।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:19 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+