Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ट्वेंटी-20 विश्व कप: आस्ट्रेलिया के सामने होगा पाकिस्तान

सेंट लूसिया, 1 मई (आईएएनएस)। ट्वेंटी-20 विश्व कप में रविवार का दिन भारत के अलावा पाकिस्तानी टीम के लिए भी अहम रहेगा क्योंकि उसे आस्ट्रेलिया से भिड़ना है। मौजूदा चैम्पियन पाकिस्तान यहां हर हाल में आस्ट्रेलियाई टीम को पटकनी देना चाहेगा।

दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला सेंट लूसिया के ग्रास इस्लेट को ब्यूसजर स्टेडियम में खेला जाएगा। विश्व कप में पाकिस्तान का रिकार्ड अब तक काफी अच्छा रहा है। उसने कुल 14 मुकाबले खेले हैं, जिनमें से 10 में उसकी जीत हुई है। यह विश्व कप में किसी टीम की सर्वाधिक जीत का आंकड़ा है। पिछले साल इंग्लैंड में हुए ट्वेंटी-20 विश्व कप के खिताब पर उसने कब्जा जमाया था।

दूसरी ओर, आस्ट्रेलिया का प्रदर्शन पिछले दोनों विश्व कप में निराशाजनक रहा है। वर्ष 2007 में हुए पहले विश्व कप में उसने सेमीफाइनल में जगह बनाई थी लेकिन उसे भारत के हाथों हार का मुंह देखना पड़ा था। वर्ष 2009 में तो उसका सफर शर्मनाक रहा था और उसे पहले ही दौर से बाहर होना पड़ा था। उसकी कोशिश इस बार में अपने इस अतीत को भुलाकर नए आयाम तय करने की होगी।

आस्ट्रेलियाई टीम इस बार पहले से कहीं ज्यादा जोश में संतुलित नजर आती है। टीम में शेन वाटसन, माइकल क्लार्क और कैमरुन व्हाइट जैसे खिलाड़ी हैं जो क्रिकेट के इस फटाफट स्वरूप के महारथी माने जाते हैं। टीम की चिंता ब्रेट ली के बाहर होने से जरूर है लेकिन शान टेट और मिशेल जानसन की मौजदूगी गेंदबाजी पर असर नहीं पड़ने देगी।

पाकिस्तानी टीम अपने कई प्रमुख खिलाड़ियों के बगैर वेस्टइंडीज पहुंची है। शोएब मलिक, उमर गुल और यासिर अराफात के बगैर उसे जीत हासिल करने में थोड़ी मुश्किल होगी लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि खिताब बचाने के लिए उसके पास जरूरी संतुलन है। अभ्यास मैचों में पाकिस्तान का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। गुरुवार को उसे जिंबाब्वे के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। इसलिए पाकिस्तान को आस्ट्रेलिया के खिलाफ सतर्क रहना होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:35 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+