For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मयंक अग्रवाल की शानदार फील्डिंग की जोंटी रोड्स ने की तारीफ, लेकिन पूरी तरह से नहीं संतुष्ट

नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के दौरान सुपर ओवर में जिस तरह से मयंक अग्रवाल ने शानदार फील्डिंग का प्रदर्शन किया और बाउंड्री लाइन के पार हवा में उछलकर छक्के को बचाया, उसके बाद हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। सुपर ओवर क दौरान क्रिस जॉर्डन की गेंद पर केरून पोलार्ड ने छह रन के लिए बेहतरीन शॉट लगाया, लेकिन इस शॉक को बाउंड्री लाइन पर खड़े मयंक अग्रवाल ने हवा में उछलकर रोक दिया, मयंक के इस शानदार प्रयास ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। मयंक अग्रवाल की इस शानदार फील्डिंग की जोंटी रोड्स ने भी तारीफ की है।

किंग्स इलेवन पंजाब के फील्डिंग कोच जोंटी रोड्स ने मयंक अग्रवाल की फील्डिंग की तारीफ करते हुए कहा कि बाउंड्री रोप पर मयंक फील्डिंग जबरदस्त थी। मयंक के इस प्रयास के चलते बाउंड्री पार जा रहा छक्का रुका और टीम को इसका फायदा मिला। रोड्स ने कहा कि जब पोलार्ड बैटिंग कर रहे थे तो हर किसी को पता था कि वह बाउंडी पार गेंद को पहुंचाएंगे। लेकिन मयंक ने शानदार फील्डिंग की, उनका साथ अर्शदीप ने दिया, हालांकि हम इसे कैच में बदल नहीं सके और दो अतिरिक्त रन देना पड़ा। लेकिन मैं फील्डिंग कोच हूं, इसलिए मैं इतने में संतुष्ट होने वाला नहीं। हम इसका अभ्यास करते हैं, बाउंड्री रोप पर काफी समय व्यतीत करते हैं। यह एक जबरदस्त क्षमता है, जिसका हम अभ्यास करते हैं, बाउंड्री पार जाती गेंदों को उछलकर अंदर करते हैं, ऐसा करने से हमे जबरदस्त अनुभव होता है।

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में जीत के बाद पंजाब की टीम प्वाइंट टेबल पर छठे स्थान पर पहुंच गई है। पंजाब की टीम का अगला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स की टीम के खिलाफ दुबई इंटरनेशनल ग्राउंड में मंगलवार को होगा। जबकि पिछले सीजन की विजेता मुंबई इंडियंस 12 अंकों के साथ प्वाइंट टेबल पर दूसरे स्थान पर हैं। जबकि पहले पायदान पर दिल्ली की टीम है। दिल्ली का अगला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शुक्रवार को है।

Story first published: Monday, October 19, 2020, 20:54 [IST]
Other articles published on Oct 19, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+