मुंबई। विश्व के बेस्ट फील्डरों में से एक साउथ अफ्रीका के भूतपूर्व स्टार क्रिकेटर जोंटी रोड्स ने पूरी तरह से भारत को अपना लिया है। अपनी बेटी का नाम इंडिया रखने के बाद मुंबई इंडिंयस के फील्डिंग कोच जोंटी ने अपनी बेटी के लिए मुंबई के सांताक्रूज स्थित पेजावर मठ में पूजा-पाठ की।
जानिए जोंटी रोड्स ने अपनी बेटी का नाम India ही क्यों रखा?
इस दौरान वो और उनका परिवार पूरी तरह से भारतीय संस्कृति में रचा-बसा दिखा। जोंटी ने बकायदा पीली धोती पहन रखी थी। पूजा-पाठ की इस तस्वीर को इंस्ट्रागाम पर शेयर की है।