जॉन्टी रोड्स ने कहा कल के मैच में भारत नहीं दक्षिण अफ्रीका जीतेगी

By Ajay Mohan

मेलबर्न। दक्षिण अफ्रीका के बेहतरीन फील्डर जॉन्टी रोड्स ने विश्वास जताया है कि रविवार को भारत के विरुद्ध होने वाले मैच में दक्षिण अफ्रीका ही जीतेगी। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि दक्षिण अफ्रीका की टीम इस वक्त ऑल राउंडरों से भरी हुई है।

जॉन्टी ने कहा कि अगर टीम इंडिया की बात करें तो इस टीम ने पिछले कुछ महीनों में अपने खेल में सकारात्मक परिवर्तन किये हैं। पाकिस्तान के ख‍िलाफ भारत का प्रदर्शन भी काबिल-ए-तारीफ था। लेकिन फिर भी दक्ष‍िण अफ्रीका की बल्लेबाजी भारत के मुकाबले कहीं ज्यादा स्ट्रॉन्ग है।

रोड्स के अनुसार अफ्रीका की मजबूत बल्लेबाजी, आक्रामक बाउलिंग अटैक और बेहतरीन फील्ड‍िंग मैच जिताने में मदद करेगी। डेल स्टाइन, मोर्न मॉर्कल, वायने पर्नेल, वेरोन फिलांडर जैसे तेज गेंदबाज मैच की दिशा बदल सकते हैं। जॉन्टी का कहना है कि ये चार बल्लेबाज टीम इंडिया के ओपनिंग बल्लेबाजों को दबाव में लेने के लिये काफी होंगे।

हम आपको बता दें कि पिछले रविवार को पाकिस्तान के ख‍िलाफ खेले गये मैच में श‍िखर धवन ने 73, सुरेश रैना ने 74 और विराट कोहली ने 107 रन बनाये थे और अब होने वाले मैच में ये तीनों अफ्रीकी गेंदबाजों के निशाने पर सबसे ऊपर होंगे।

Story first published: Saturday, February 21, 2015, 15:17 [IST]
Other articles published on Feb 21, 2015
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+