For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जोंटी रोड्स ने इस भारतीय खिलाड़ी को बताया दुनिया का सबसे 'बेस्ट फील्डर'

क्रिकेट सिर्फ गेंद और बल्ले का ही खेल नहीं हैं। यहां पर सबकी नजर मैदान पर गेंद पर हर समय नजर बनाए रखने वाले फिल्डरों पर भी होती है। काैन सा फिल्डर बेस्ट है और काैन सा नहीं, इसपर भी...

नई दिल्ली। क्रिकेट सिर्फ गेंद और बल्ले का ही खेल नहीं हैं। यहां पर सबकी नजर मैदान पर गेंद पर हर समय नजर बनाए रखने वाले फिल्डरों पर भी होती। काैन सा फिल्डर बेस्ट है और काैन सा नहीं, इसपर भी सवाल होते रहते हैं। यूं तो सबसे खतरनाक फिल्डर साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर जोंटी रोड्स को माना जाता है, लेकिन उनकी नजर में दुनिया का सबसे बेस्ट फील्डर भारतीय टीम के सुरेश रैना हैं।

टाॅप 5 में रैना का पहला स्थान

टाॅप 5 में रैना का पहला स्थान

आईसीसी ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें रोड्स अपने 5 पसंदीदा फील्डर्स के बारे में बात कर रहे हैं। उन्होंने उन खिलाड़ियों के नाम लिए जो 30 गज के घेरे के भीतर और बाहर दोनों जगह अच्छी फील्डिंग कर सकते हैं। रोड्स ने अपनी टाॅप 5 लिस्ट में एबी डीविलियर्स, हर्शल गिब्स, एंंड्रयू सायमंड्स और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान कॉलिंगवुड के साथ रैना का नाम लिया। लेकिन उन्होंने टीम से बाहर चल रहे ऑलराउंडर सुरेश रैना को अपना नंबर वन फील्डर बताया।

बिल्कुल मेरी तरह हैं रैना

बिल्कुल मेरी तरह हैं रैना

वीडियो में रोड्स रैना की फिल्डिंग की खूब प्रशंसा करते दिख रहे हैं। रोड्स ने आईसीसी की वेबसाइट पर कहा, ''मैं हमेशा से सुरेश रैना का बड़ा प्रशंसक हूं, तब से जब से उन्होंने खेलना शुरू किया है। मैंने भारत में काफी फील्डिंग की है। वहां की परिस्थितियां फील्डिंग के लिए बहुत अच्छी नहीं हैं लेकिन रैना हर बार गेंद के लिए छलांग लगाते हैं। वह बहुत ज्यादा सोचते नहीं है। यह काफी कुछ मेरी तरह ही है।''

रैना ने किया धन्यवाद

रैना ने किया धन्यवाद

रोड्स ने कहा कि रैना हर जगह अच्छी फील्डिंग करते हैं। वह स्लिप में अच्छे कैच लपकते हैं और सर्कल में और आउटफील्ड में भी छलांग लगाते हैं। रैना ने टि्वटर पर जोंटी रोड्स धन्यवाद भी किया है। उन्होंने कहा, ''इतने वर्षों में आपकी लिस्ट में नंबर एक का स्थान बनाए रखकर मैं काफी खुश हूं। आपने फील्डिंग में हमेशा सर्वोच्च स्तर बनाए रखने के लिए मुझे प्रेरित किया है।''

1992 के विश्व कप में रोड्स आए थे सुर्खियों में

1992 के विश्व कप में रोड्स आए थे सुर्खियों में

बता दें कि रोड्स मैदान पर जब फिल्डिग के लिए लगे होते थे तो बल्लेबाज यही सोचता था कि शाॅट उनकी तरफ ना खेला जाए वरना विकेट गंवाना पड़ जाएगा। रोड्स बाउंड्री पर खड़े क्यों ना हों। बल्लेबाज दूसरा या तीसरा रन लेने से पहले कई बार सोचने पर मजबूर हो जाते थे। उन्होंने 1992 के विश्व कप दाैरान पाकिस्तान के खिलाफ हुए एक मैच के दाैरान पहली बार सुर्खियां बटाैरीं, जब उन्होंने हवा में लगभग तैरते हुए पाकिस्तान के इंजमाम-उल-हक को महज 5 सेकेंड के अंदर रन आउट किया था।

Story first published: Thursday, February 14, 2019, 12:51 [IST]
Other articles published on Feb 14, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+