Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कोहली का पसंदीदा गाना कौन सा है? धवन ने दिया मजेदार जवाब, देखें VIDEO

नई दिल्ली: दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) द्वारा आयाजित कार्यक्रम भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के लिए एक बड़ा सम्मानीय अवसर था। विराट कोहली के लिए यह दिन काफी खास था। इस स्टेडियम के एक स्टैंड का नाम कोहली के नाम पर रखा गया है। इसका उद्घाटन खुद कोहली ने किया। अब इस स्टैंड को विराट कोहली पवेलियन के नाम से जाना जाएगा। इसके अलावा फिरोजशाह कोटला स्टेडियम का नाम पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के नाम पर रखा गया है।

कप्तान विराट कोहली, हेड कोच रवि शास्त्री समेत पूरी भारतीय टीम कोचिंग स्टॉफ के साथ मौजूद थी। इस मौके पर विराट के साथ उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी मौजूद थीं। विराट कोहली इस दौरान वाइट शर्ट के ऊपर जैकेट पहने नजर आए तो उनके साथ अनुष्का नीले सूट में थीं। इस कार्यक्रम का एक बड़ा हिस्सा विराट कोहली के ही इर्द-गिर्द घूमता हुआ नजर आया। इस दौरान कोहली के क्रिकेट सफर को एनिमेशन द्वारा दिखाया गया और उनसे जुड़ी विभिन्न रोचक बातों को भी बताया गया।

इस मौके पर ऐंकरिंग की भूमिका निभा रहे एक्टर मनीष पॉल विराट कोहली के बारे में कुछ सवाल भारतीय टीम के सदस्यों से पूछने के लिए आते हैं। वह कोहली के पसंदीदा गानों के बारे में जानने के लिए कोच रवि शास्त्री के पास पहुंचते हैं। इस पर शास्त्री कहते हैं कि आप ये बात शिखर धवन से पूछिए क्योंकि जब ये दोनों साथ बैठते हैं तो गाने ही गाने होते हैं। इसके बाद मनीष कोहली से पिछली कतार में बैठे शिखर के पास ये सवाल लेकर जाते हैं तो शिखर चुटकी लेते हुए पूछते हैं कि शादी से पहले या शादी के बाद? इस पर सभी हंसने लगते हैं जिसका वीडियो आप यहां पर देख सकते हैं।

वीडियो में आप देख सकते हैं हंसी के बाद शिखर बताते हैं कि जब हम साथ होते हैं तो पंजाबी गाने सुनते हैं। खासकर गुरदास मान के और भी गाने हैं, जो पुराने पंजाबी गायकों के हैं। इसके बाद शिखर एक गाना भी गाने की कोशिश करते हैं और विराट कोहली के साथ अनुष्का शर्मा का हंस-हंसकर बुरा हाल हो जाता है। शिखर की अधिकांश बातों पर कोहली हंसते रहते हैं।

Story first published: Saturday, September 14, 2019, 15:01 [IST]
Other articles published on Sep 14, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+