For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

बल्ले पर गाली लिखने वाले जोस बटलर ने IPL को लेकर कही चौंकाने वाली बात

नई दिल्ली। आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स को अपनी तूफानी पारी की बदौलत प्लेऑफ तक पहुंचाने वाले इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज जोस बटलर ने आईपीएल को लेकर चौंकने वाली बात कही है। दरअसल जोस बटलर की कई सालों बाद टेस्ट टीम में वापसी हुई है। बटलर ने अपनी वापसी का भरपूर फायदा उठाते हुए दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान को धूल चटा दी। इस मैच में जोस बटलर को मैन ऑफ द मैच चुना गया। हालांकि उसके बाद उन्होंने चौंकाने वाली बात कही।

IPL की वजह से मिली टेस्ट टीम में जगह

IPL की वजह से मिली टेस्ट टीम में जगह

इंग्लैंड के जोस बटलर ने टेस्ट टीम में वापसी का श्रेय इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) को देते हुए कहा कि वहां से मिले आत्मविश्वास का फायदा उन्हें इंग्लैंड में रन बनाने में मिला। आपको बता दें कि आईपीएल में राजस्थान की टीम बटलर को शुरुआती मैचों में मिडिल ऑर्डर पर बल्लेबाजी के लिए भेजती थी लेकिन जैसे ही उन्होंने टीम के लिए ओपनिंग करना शुरू किया तो रनों का अंबार लगा डाला। यही नहीं उन्होंने आईपीएल के लगातार 5 मैचों में अर्धशतक लगाकार लगातार सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने के मामले में वीरंदर सहवाग की बराबरी कर ली।

आईपीएल ने बढ़ाया मेरा आत्मविश्वास

आईपीएल ने बढ़ाया मेरा आत्मविश्वास

बटलर ने कहा, ‘आईपीएल से मेरा आत्मविश्वास कई गुना बढ़ा। भारत में उस तरह दबाव के हालात में इतने सारे दर्शकों के सामने खेलना। इससे मुझे पता चला कि मैं कहां हूं और कहां जा सकता हूं। इससे मेरा आत्मविश्वास काफी बढ़ा। टी-20 में मैच लगातार होते हैं, तो आपको पता होता है कि फिर दूसरा मौका मिलने को है। एक नाकामी के बाद फिर आप कामयाब हो सकते हैं। टेस्ट क्रिकेट में ऐसा नहीं होता।'

बल्ले पर लिखी थी गाली, कैमरामैन ने दूसरी तरफ मोड़ लिया बल्ला

बल्ले पर लिखी थी गाली, कैमरामैन ने दूसरी तरफ मोड़ लिया बल्ला

इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर इन दिनों अपने खेल के अलावा बल्ले पर लिखे "अपशब्द" की वजह से भी सुर्खियों में हैं। क्रिकबज वेबसाइट के मुताबिक उन्होंने बल्ले पर लिखे इस "अपशब्द" के पीछे की कहानी बताई है। बटलर ने बताया आखिर क्यों उनके बल्ले पर यह लिखा है। लीड्स टेस्ट में जब जोस बटलर ने ड्रिंक्स के दौरान अपना हेलमेट और बल्ला नीचे रखा तब कैमरामैन ने बल्ले पर फोकस किया। कैमरामैन को बल्ले की हैंडल पर कुछ लिखा नजर आया, जूम करने पर पता चला कि बटलर ने उस पर "अपशब्द" लिखा हुआ है। उनको जैसे की इस बात का अंदाजा हुआ तुरंत ही कैमरा दूसरी तरफ मोड़ दिया।

इस वजह से बल्ले पर 'गाली' लिखते हैं बलटर

इस वजह से बल्ले पर 'गाली' लिखते हैं बलटर

अब इसके पीछे कहानी ये है कि बटलर का मानना है कि इस शब्द से अपने बेहतर प्रदर्शन करने को बढ़ावा मिलता है। क्रिकबज वेबसाइट के मुताबिक बटलर ने इस "अपशब्द" को खुद को जोश दिलाने के लिए लिखा था। बटलर के हवाले से लिखा गया है कि यह साल 2015 में उनको टेस्ट टीम से बाहर कर दिया गया जिससे उनको काफी निराशा हुई। उन्होंने अपने बल्ले पर कुछ ऐसा लिखा जो उनको हमेशा याद दिलाता रहे कि वो क्या हैं। इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ वनडे में उन्होंने 52 गेंद पर 116 रन की आतिशी पारी खेली।

पाकिस्तान के खिलाफ चयन चौंकाने वाला

पाकिस्तान के खिलाफ चयन चौंकाने वाला

बटलर ने पाकिस्तान के खिलाफ लॉर्ड्स पर पहले टेस्ट में 67 रन बनाए थे, जिसके बाद लीड्स में नाबाद 80 रन बनाए। इस मैच में बटलर ने आखिरी में टी20 मोड में बल्लेबाजी करते हुए 8 गेंदों में 25 रन ठोंक डाले थे। हालांकि जनवरी 2014 से फर्स्ट क्लास शतक नहीं बना सके बटलर का पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए चयन चौकाने वाला था।

Story first published: Tuesday, June 5, 2018, 16:00 [IST]
Other articles published on Jun 5, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+