Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विवादों से घिरी विश्व हॉकी सीरिज स्थगित

नयी दिल्ली। शुरूआत से ही विवादों से घिरी करोड़ों रूपये की विश्व सीरिज हॉकी को अगले साल फरवरी में होने वाले ओलंपिक क्वालीफायर के बाद तक स्थगित कर दिया गया है ताकि भारत के शीर्ष खिलाड़ी इसमें भाग ले सकें। निम्बस और भारतीय हॉकी महासंघ की लीग 17 दिसंबर से 22 जनवरी तक खेली जानी थी लेकिन कई भारतीय खिलाडि़यों ने बेंगलूर में ओलंपिक क्वालीफायर के लिये लगने वाले शिविर में भाग लेने के लिये लीग से नाम वापिस ले लिया।

अब सौ करोड़ रूपये की लीग 29 फरवरी से शुरू होगी। आयोजकों ने एक बयान में कहा कि लीग का उद्घाटन समारोह और पहला मैच अब 29 फरवरी को खेला जायेगा जबकि फाइनल एक अप्रैल 2012 को होगा। ओलंपिक क्वालीफायर 15 से 26 फरवरी तक दिल्ली में होने हैं। आईएचएफ अध्यक्ष आर के शेट्टी ने बताया कि हमने लीग 29 फरवरी तक स्थगित कर दी है।

अब ओलंपिक क्वालीफायर के बाद लीग इसी प्रारूप में खेली जायेगी। हम राष्‍ट्रीय खिलाडि़यों पर दबाव नहीं डालना चाहते जिन्होंने हमारे साथ करार दिया है लेकिन बाद में किसी दिक्कत की वजह से नाम वापिस ले लिया। हम उन्हें ओलंपिक क्वालीफायर में खेलते देखना चाहते हैं और यदि भारत ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करता है तो मुझे बहुत खुशी होगी।

उन्होंने कहा कि हमने निम्बस को इसके लिये राजी कर लिया है हालांकि यह बहुत कठिन फैसला था। इससे भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने नियो चैनल को मैचों के लिये प्राइम टाइम दिया था और साजो सामान पर भारी खर्च किया था।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:16 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+