SA vs ENG: फिलेंडर को गाली देना जोस बटलर पर पड़ा भारी, लगा जुर्माना
नई दिल्ली: इंग्लैंड के विकेटकीपर जोस बटलर पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। बटलर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दौरान प्रोटियाज खिलाड़ी वर्नोन फिलेंडर को आपत्तिजनक शब्द कहे थे जिसके चलते उन पर यह कार्रवाई हुई है। बटलर पर आईसीसी के कोड कंडक्ट लेवल 1 के उल्लंघन पर यह जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने आईसीसी की आचार संहिता में आर्टिकल 2.3 का उल्लंघन किया है।
इस आर्टिकल में खिलाड़ियों के उस व्यवहार पर बात की गई है जिसको सुना जा सकता है। इसके साथ ही बटलर के खाते में 1 डिमेरिट अंक भी जुड़ गया है।
केपटाउन में खेले गये इस टेस्ट मैच में हार की कगार पर खड़ी दक्षिण अफ्रीका की टीम मैच के पांचवे दिन खेल को बचाने की कोशिश में जुटी हुई थी और मैदान पर वर्नोन फिलैंडर बल्लेबाजी कर रहे थे। इस दौरान विकेट के पीछे खड़े जोस बटलर ने अचानक ही फिलैंडर को गालियां देना शुरु कर दिया। इंग्लिश खिलाड़ियों के लिये शायद यह स्लेजिंग थी, क्योंकि जोस बटलर की इस हरकत पर उन्हें रोकने के बजाय टीम के उप कप्तान बेन स्टोक्स ने भी उन्हें ज्वाइन कर लिया।
वीडियो में जहां एक तरफ जोस बटलर को साफ-साफ गालियां देते सुना जा सकता है वहीं बेन स्टोक्स को उन्हें उकसाते हुए भी सुना जा सकता है। हालांकि इन दोनों खिलाड़ियों के इस बर्ताव पर फिलैंडर ने सिर्फ उन्हें घूर कर देखा, कुछ कहा नहीं।
इस वक्त दक्षिण अफ्रीका के हाथ में सिर्फ 3 विकेट बाकी थे और फिलैंडर अपना सारा ध्यान मैच को बचाने पर लगा रहे थे। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को शेयर करते हुए दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने इंग्लिश खिलाड़ियों को आड़े हाथ लेते हुए कड़ी आलोचना की है। अपने ट्विटर अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर करते हुए डेल स्टेन ने लिखा,' खैर यह काफी साफ और अच्छे से सुना जा सकता है।' वहीं स्टेन की ही तरह क्रिकेट फैन्स ने भी बटलर की इस हरकत की निंदा करते हुए सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त क्लास लगा दी है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
