Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

95 रनों के स्कोर पर बटलर ने छोड़ दिया आसान कैच, बल्लेबाज लाबुशेन को भी नहीं हुआ यकीन

नई दिल्लीः एशेज टेस्ट का एक और दिन पूरा हो गया है और हमेशा की तरह ऑस्ट्रेलिया डे-नाइट टेस्ट के इस मुकाबले में अपने घर पर हावी दिख रहा है। कंगारूओं ने पहले बैटिंग करते हुए पहले दिन स्टंप तक 2 विकेट के नुकसान पर 221 रन बना लिए हैं। इस दौरान वार्नर सदाबहार लग रहे हैं क्योंकि उन्होंने लगातार दूसरे टेस्ट में 90 प्लस रनों का स्कोर किया हालांकि शतक से इस बार भी चूक गए। डेविड ने 167 गेंदों पर 95 रनों की पारी खेली। हालांकि एक और बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन अभी 95 रन बनाकर नाबाद हैं लेकिन उनकी कहानी भी वार्नर जैसी हो सकती थी।

जी हां, लाबुशेन का कैच अंग्रेज विकेटकीपर जोस बटलर ने तब ड्रॉप कर दिया जब वे 95 रनों के स्कोर पर खेल रहे थे। यह 85वें ओवर की बात है जब लाबुशेन ने जेम्स एंडरसन की गेंद को ऑफ स्टंप से काफी बाहर खेलने की कोशिश की और बल्ले का किनारा गेंद से लगा बैठे। बॉल बटलर के पास गई लेकिन कीपर से बेहद आसान कैच छोड़कर अपनी टीम के साथ लाबुशेन को भी हैरान कर दिया। बटलर ने इससे पहले 21 रनों के स्कोर पर भी लाबुशेन का कैच छोड़ा था।

अब लाबुशेन ने कमस खा ली है कि वह दूसरे दिन अंग्रेजों को कोई मौका नहीं देने वाले हैं। हालांकि लाबुशेन को इस बात का भी अंदाजा नहीं है कि बटलर ने 95 रनों के स्कोर पर उनका कैच कैसे छोड़ दिया। उन्होंने मैच के बाद कहा, मुझे नहीं पता ये कैसे हुआ। शायद आखिरी मौकों पर कुछ चीजें हो गई और मेरे धैर्य की परीक्षा भी हो गई। विश्वास नहीं हो रहा बटलर ने मेरा कैच छोड़ दिया। कल मैं कोई मौका नहीं दूंगा।

लाबुशेन ने डेविड वार्नर के बारे में भी बात करते हुए कहा कि डेविड अच्छे दिख रहे थे। उनकी पारी में धैर्य था क्योंकि उन्होंने ऐसी गेंदों पर भी संयम दिखाया जिनको वे स्कोर के लिए भेज सकते थे। यह अफसोस की बात है कि वे 95 रनों पर आउट हो गए।

वार्नर और लाबुशेन ने 172 रनों की साझेदारी की थी जिससे ऑस्ट्रेलिया को ठोस बुनियाद मिली और फिर कप्तान स्मिथ के साथ लाबुशेन ने 45 रनों की अटूट साझेदारी की हुई है।

इंग्लैंड के पास इस मैच में पहला सेशन अच्छा था लेकिन उनके गेंदबाज बाद में पिंक बॉल के साथ संघर्ष करते हुए दिखाई दिए। केवल स्टुअर्ट ब्रॉड और बेन स्टोक्स ही एक-एक विकेट ले सके। इंग्लैंड इस मैच को भी हारता हुआ दिख रहा है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया अपनी धरती पर पिंक बॉल टेस्ट में दुनिया की सबसे निर्मम टीम है। देखना होगा इंग्लिश बैटिंग और बॉलिंग आगे पिंक बॉल से क्या गुल खिला पाती है।

Story first published: Thursday, December 16, 2021, 19:32 [IST]
Other articles published on Dec 16, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+