नई दिल्ली। हर तरफ आईपीएल की धूम मची है। आईपीएल का हर मैच अब रोमांच पैदा कर रहा है। अंक तालिका में हो रही हेराफेरी कई टीमों के लिए अच्छा संकेत है तो कई टीमों के लिए ये अंक अनके आईपीएल के सफर को खत्म कर सकते हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को चेन्नई सुपरकिंग और राजास्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मुकाबले में भी एक हेराफेरी देखने को मिली। राजस्थान की टीम ने एक रोमांचक मुकाबले में जीत दर्ज कर अपनी प्लेऑफ के उम्मीदों को अभी जिंदा रखा है। आईपीएल का मैच जिस और खास बात के लिए जाना जाता है वो है नए रिकॉर्ड का बनना और पुराने रिकॉर्डों का टूटना। I गौरतलब हो की यह मुकाबला राजस्थान की टीम इस मुकाबले में आर या पार के लिए उतरी थी। अगर राजस्थान की टीम यह मुकाबला हार हार जाती तो प्लेऑफ के लिए उसकी सारी उम्मीदें लगभग खत्म हो जाती। इस मैच में राजस्थान की उम्मीदों को अगर किसी खिलाड़ी ने जिंदा रखने में सबसे बड़ा योगदान दिया तो उस खिलाड़ी का नाम है जॉस बटलर।
बटलर ने बनाए कई खास रिकॉर्डः पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई की टीम ने 176 रनों का लक्ष्य राजस्थान को दिया था। हालांकि राजस्थान की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी लेकिन एक छोर पर जोस बटलर टिके रहे और अंत तक टिके रहे। जब तक की उनकी टीम ने ये मुकाबला नहीं जीत लिया। बता दें की जोस बटलर ने इस मैच में नाबाद 95 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई, इसके साथ ही बटलर ने अपने पिछले 4 मैचों में लगातार अर्धशतक मारने का भी रिकॉर्ड बनाया। बटलर की ये पारी उनके टी20 करियर की सबसे बड़ी पारी है। वहीं उन्होंने कल अपने करियर का 200वां छक्का भी लगाया। बटलर ने इस मैच के बाद बताया की उनकी ये पारी उनके करियर की बेस्ट पारियों में से एक है। उन्होंने कहा की उनका लक्ष्य अपनी टीम को आईपीएल में जीत दिलाना है।