For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

राजस्थान के तूफानी बल्लेबाज जॉस बटलर ने की सहवाग के शानदार रिकॉर्ड की बराबरी

मुंबई: आईपीएल 11 का एक बेहद ही अहम मुकाबला मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया जिसमें राजस्थान ने मुंबई को 7 विकेट से हराकर प्ले-ऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को बनाए रखा है। इस मैच में एक बार फिर बटलर ने आक्रामक पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिलाई। बटलर 53 गेंदों में 94 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं इस मैच में फिप्टी के साथ ही बटलर ने वीरेन्द्र सहवाग के कीर्तिमान की बराबरी भी कर ली।

जॉस बटलर ने इस मैच में बटलर 53 गेंदों में 94 रन बनाए। ये उनकी लगातार 5वीं फिफ्टी थी। उन्होंने इसके साथ ही वीरु के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली जिन्होंने लगातार 5 फिफ्टी जड़े थे। सहवाग ने 2012 के आईपीएल में दिल्ली की तरफ से खेलते हुए ये कारनामा किया था जिसकी बराबरी जॉस बटलर ने 6 साल बाद की।

सीजन की शुरुआत 29, 23, 24, 22, 6 और 10 रनों से करने वाले बटलर का अंदाज ओपनिंग के दौरान एकदम बदल गया और 67, 51, 82, 95* और 94* रनों की पारी खेलकर वीरु के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। 94 रनों की शानदारी पारी की बदौलत राजस्थान ने मुम्बई को 7 विकेट से रौंद दिया।

मुंबई की तरफ से एक बार फिर कप्तान रोहित फ्लॉप रहे और 0 पर आउट हो गए। मुंबई ने 20 ओवरों में 168 रन बनाए थे। जवाब में राजस्थान ने 18 ओवरों में ही लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। राजस्थान की तरफ से बटलर ने 5 छक्के और 9 चौके की मदद से 94 रनों की पारी खेली। वहीं कप्तान रहाणे ने 37 रनों की पारी खेली। जबकि संजू सैमसन 26 रन बनाकर आउट हुए।

Story first published: Monday, May 14, 2018, 16:14 [IST]
Other articles published on May 14, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+