For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जोस बटलर ने बताया सभी गेंदबाजों को 'पस्त' करने वाले भारतीय क्रिकेटर का नाम

नई दिल्ली। वैसे तो भारतीय क्रिकेट टीम में ऐसे बल्लेबाजों की कमी नहीं है जो किसी भी गेंदबाज की धुनाई में दम रखते हैं। लेकिन इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर ने उस भारतीय दिग्गज का नाम लिया है जो सभी गेंदबाजों को पस्त करने में दम रखता है। जी हां, बटलर का मानना है कि हिटमैन रोहित शर्मा ऐसे बल्लेबाज हैं जो किसी भी गेंदबाज के खिलाफ आसानी से रन बनातते हैं। बटलर ने इंस्टाग्राम लाइव चैट के दौरान रोहित की प्रशंसा की।

बड़ा स्कोर करने में रखते हैं दम

बड़ा स्कोर करने में रखते हैं दम

बटलर ने कहा, "रोहित सबसे बेहतरीन खिलाड़ी हैं। उनकी बल्लेबाजी में सरलता है। मैंने रोहित के साथ जो चीजें देखी हैं, उनमें से एक यह है कि वह बड़ा स्कोर करने में दम रखते हैं। उन्होंने पिछले साल विश्व कप में 4-5 शतक बनाए होंगे।" बता दें कि पिछले साल इंग्लैंड में हुई आईसीसी विश्व कप दाैरान ही रोहित ने 5 शतक जड़ दिए थे।

हर तरह की गेंद को भेज से हैं बाउंड्री पर

हर तरह की गेंद को भेज से हैं बाउंड्री पर

इसके आगे बटलर ने कहा, ''भारत के काफी खिलाड़ियों के पास यह शानदार शैली है। वह लंबे समय से शानदार बल्लेबाजी कर रहा है। मुझे उसकी बल्लेबाजी और बिना किसी प्रयास के गेंदबाजो को पस्त करने का उसका तरीका पसंद है। मुझे लगता है कि कुछ गेंदबाज पहले लोग भारतीय खिलाड़ियों के खिलाफ शॉर्ट पिच गेंदों का इस्तेमाल करते थे, लेकिन रोहित उन पर बड़े शॉट हैं। इसके बाद आप फुल लेंथ की गेंदबाजी करते हो और वह उसे भी मैदान के बाहर भेज देते हैं।"

रोहित के रिकाॅर्ड बोलते हैं

रोहित के रिकाॅर्ड बोलते हैं

बता दें कि रोहित के रिकाॅर्ड बोलते हैं कि वो कैसे क्रिकेट जगत में अपना सिक्का आजमाए हुए हैं। वनडे क्रिकेट में किसी भी बल्लेबाज के लिए शतक लगाना बड़ी बात होती है लेकिन रोहित तो 3 दोहरे शतक जड़ चुके हैं। ऐसा करने वाले वह इकलाैते बल्लेबाज हैं। यहां तक कि सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकाॅर्ड भी इनके नाम है जो 13 नवंबर 2014 को श्रीलंका के खिलाफ निकली थी। रोहित ने 173 गेंदों में 264 रन बनाए थे जिसमें 33 चाैके व 9 छ्क्के रहे थे।

Story first published: Friday, April 17, 2020, 12:39 [IST]
Other articles published on Apr 17, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+