क्रिकेट में पहली बार अजीबोगरीब तरीके से रन आउट हुए स्मिथ, VIDEO वायरल

नई दिल्ली। आईसीसी विश्व कप के इतिहास में सबसे मजबूत टीम आस्ट्रेलिया इस बार के टूर्नामेंट में सेमीफाइनल मुकाबले में हार गई। पांच बार की चैंपियन रही आस्ट्रेलियाई टीम को इंग्लैंड के हाथों 8 विकेट से मैच गंवाना पड़ा। आस्ट्रेलिया ने टाॅस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया जो इंग्लैंड के गेंदबाजों ने गलत साबित कर दिया। कंगारूओं के 3 विकेट 14 रन पर गिर गए, ऐसे में स्टीव स्मिथ के कंधों पर जिम्मेदारी आई। हालांकि वो शतक की ओर बढ़ भी रहे थे लेकिन इसके पूरे होने से पहले वो अजीबोगरीब तरीके से रन आउट हो गए जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा था।

दरअसल, 48वें ओवर की पहली गेंद पर स्मिथ एक रन लेने के लिए दाैड़ पड़े लेकिन जैसे ही वो नॉन स्ट्राइकर के पास पहुंचे जोस बटलर के थ्रो से वो रनआउट हो गए। लेकिन इस रनआउट की सबसे खास बात ये रही कि स्मिथ जिस तरह से भाग रहे थे उस दौरान बटलर ने जो थ्रो फेंका था वो स्मिथ के दोनों टागों के बीच से होकर विकेट पर जा ललगा। इस दौरान स्मिथ भी चौंक गए कि ऐसा कैसे हो सकता है। हालांकि वीडियो में ये साफ दिखा कि भागते समय उनके टांगों के बीच में गैप था जहां से गेंद गुजरते हुए सीधे विकेट पर जा लगी।

इस रनआउट के बाद वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल होने लगा जहां लोगों ने स्मिथ को अनलकी कहा. स्मिथ और वॉर्नर सैंड पेपर विवाद के बाद टीम में वापसी कर रहे थे. दोनों का सपना था कि वो ऑस्ट्रेलिया को ये वर्ल्ड कप जीताए लेकिन वो सपना इंग्लैंड ने कल पूरी तरह से खत्म कर दिया। स्मिथ 85 रन बनाकर आउट हो गए और उनकी पूरी टीम भी 223 रनों पर ढेर हो गई। जवाब में इंग्लैंड ने 8 विकेट रहते आसानी से मैच अपने नाम कर लिया। इंग्लैंड के लिए जेसन राॅय ने 65 गेंदों में 85 रनों की पारी खेली।

Story first published: Friday, July 12, 2019, 13:58 [IST]
Other articles published on Jul 12, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+