For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जोस बटलर ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत को बताया खिताब की दावेदार टीम

नई दिल्लीः इंग्लैंड को भारत के खिलाफ पांच मैचों की T20 सीरीज खेलनी है जिसमें इंग्लैंड के बल्लेबाज जोस बटलर ने 'मेन इन ब्लू' को आने वाले T20 वर्ल्ड कप के लिए फेवरेट बताया है। भारत विश्व कप का आयोजन अपनी जमीन पर करेगा और यह प्रतियोगिता अक्टूबर और नवंबर के महीने में इसी साल खेली जाएगी। भारत ने अपनी अंतिम आईसीसी ट्रॉफी 2013 में जीती थी जो कि एक चैंपियंस ट्रॉफी थी और अब भारतीय टीम लंबे समय बाद कोई आईसीसी खिताब जीतने की ओर देख रही है।

इसके अलावा भारत की टीम ने T20 वर्ल्ड कप 1 दशक से भी अधिक समय से पहले जीता था। यह T20 वर्ल्ड कप का पहला टूर्नामेंट था जो 2007 में हुआ था और इसमें महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में भारत को जीत हासिल हुई थी। भारत ने पिछले कुछ वर्ल्ड कप्स में भी अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन वह नॉकआउट गेम्स में जाने के बाद अच्छा नहीं खेल पाते। उन्होंने 2014 के वर्ल्ड कप में फाइनल में प्रवेश किया था जहां वे श्रीलंका के हाथों हार गए थे।

2 साल के बाद भारत में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था लेकिन वेस्टइंडीज के हाथों सेमीफाइनल में हार गए थे। अब टी20 वर्ल्ड कप भारत में हैं तो यकीन है कि यह प्रतियोगिता भारत को एक दावेदार के तौर पर देख रही है। कम से कम इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर का तो यही मानना है।

इसके पीछे जॉस बटलर ने तर्क दिया है कि भारत का हालिया सालों में आईसीसी वर्ल्ड कप प्रतियोगिता में मेजबान देशों का बेहतरीन रिकॉर्ड रहा है। मजेदार बात यह है कि अभी तक कोई भी मेजबान देश T20 वर्ल्ड कप को अभी तक नहीं जीत पाया है लेकिन हमने देखा कि पिछले साल इंग्लैंड ने 50 ओवर का वर्ल्ड कप होस्ट किया था और उसको जीता था। इससे पहले साल 2011 में जो वर्ल्ड कप हुआ था वह भारत में हुआ था और धोनी की अगुवाई में वह भी जीत किया गया था।

जोस बटलर ने बीबीसी से बात करते हुए कहा, "भारत हर फॉर्मेट में एक बहुत ही अच्छी टीम है और हमने देखा है कि पिछले कुछ वर्ल्ड कप में मेजबान देशों ने अच्छा परफॉर्म किया है। यह हमारे लिए अच्छी बात है कि हम इस तरह के हालातों में दुनिया की बेस्ट टीम में से एक के खिलाफ खेल रहे हैं और अहमदाबाद में खेलना हमारे लिए काफी फायदेमंद होगा क्योंकि यह एक बिल्कुल नया स्टेडियम है और वर्ल्ड कप में इसका अहम रोल होने जा रहा है।"

Story first published: Wednesday, March 10, 2021, 14:43 [IST]
Other articles published on Mar 10, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+