For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

महज 9 साल की उम्र में गांगुली-द्रविड़ से मिली थी जॉस बटलर को प्रेरणा, साझा किया बचपन की याद

नई दिल्ली। इंग्लैंड के विकेट कीपर बल्लेबाज जॉस बटलर ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दोनों ही भारतीय क्रिकेटर का उनके खेल पर काफी असर है। जब बटलर महज 9 साल के थे तो उस वक्त द्रविड़ और गांगुली को देखकर उन्हें प्रेरणा मिलती थी। बटलर ने बचपन की उम्र में 1999 में विश्वकप के मैच को इंग्लैंड में देखा था। 21 साल के बाद बटलर ने उस पल को याद करते हुए कहा कि सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक हैं, वो वनडे और टी-20 में श्रेष्ठ बल्लेबाज में से एक हैं।

श्रीलंका के खिलाफ यादगार मैच

श्रीलंका के खिलाफ यादगार मैच

पुरानी यादों को साझा करते हुए बटलर ने कहा कि मुझे वो मैच याद है जोकि भारत और श्रीलंका के बीच टाउंटी ग्राउंड में खेला गया था। मैच में राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली ने शतक लगाया था और अर्जुन रणतुंगा की कप्तानी में श्रीलंका की टीम को हार का मुंह देखना पड़ा था। मैच में श्रीलंका की टीम को भारत ने 157 रन से हराया था। बटलर ने यह कहा कि वो समय मेरे लिए जबरदस्त था जब गांगुली और द्रविड़ ने जबरदस्त पारी खेली और इसका मेरे ऊपर काफी असर हुआ।

भारतीय फैंस की तारीफ

भारतीय फैंस की तारीफ

दुनियाभर में जिस तरह से भारतीय क्रिकेटर्स को समर्थन मिलता है उसे देखकर बटलर को काफी प्रेरित होते हैं। उन्होंने भातरीय फैंस की भी तारीफ की जोकि अपनी टीम का हर समय दिल से समर्थन करते हैं। बटलर ने कहा कि 1999 में विश्वकप में भारत और श्रीलंका के बीच मैच को मैंने पहली बार मैदान में देखा था और यह मेरा पहला अनुभव था जब मैदान में मैने भारतीय फैंस को देखा। भारतीय फैंस जबरदस्त जुनूनी हैं, वो इस खेल को बहुत पसंद करते हैं।

द्रविड़-गांगुली ने खेली शतकीय पारी

द्रविड़-गांगुली ने खेली शतकीय पारी

श्रीलंका और भारत के बीच विश्वकप में उस मैच की बात करें तो श्रीलंका की टीम सिर्फ एक ही बार मैच में आगे नजर आई जब चामिंडा वास ने सलामी बल्लेबाज सदागोपन रमेश को पहले ही ओवर में आउट कर दिया था। लेकिन उसके बाद से मैच में पूरे समय टीम इंडिया हावी रही। गांगुली और द्रविड़ ने जबरदस्त 318 रनों की साझेदारी की और दूसरे विकेट के लिए 44.5 ओवर तक बल्लेबाजी की। आखिरी की 26 गेंदों पर भारत ने 49 रन बनाए थे।

बड़े अंतर से मिली जीत

बड़े अंतर से मिली जीत

सौरव गांगुली सलामी बल्लेबाजी करने के लिए आए थे और उन्होंने 158 गेंदों पर 183 रनों की पारी खेली थी। इस पारी में गांगुली ने 17 चौके और 7 छक्के लगाए थे। वहीं राहुल द्रविड़ ने मैच में 129 गेंदों पर 145 रनों की पारी खेली और 17 चौके व एक छक्का लगाया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मैच में 373 रन बनाए। इसका पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम 157 रन से हार गई। मैच में अरविंद डी सिल्वा ने 56 रन बनाए थे।

Story first published: Tuesday, May 18, 2021, 11:52 [IST]
Other articles published on May 18, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+