For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

वीडियो: जोस बटलर ने 'न्यूड डांस' कर मनाया मुंबई इंडियंस की जीत का जश्न

जोस बटलर भी मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे और उन्होंने आईपीएल 2017 के लीग चरण में टीम के लिए कई शानदार पारियां भी खेली थीं।

हैदराबाद। क्रिकेट में अगर-मगर नहीं होता जिसका साक्षात उदाहरण है, मुंबई और पुणे के बीच खेला गया आईपीएल फाइनल, मैच के 38वें ओवर तक हर कोई ये ही सोच रहा था कि इस बार खिताबी ट्राफी पुणे के हिस्से आएगी लेकिन मैच के अंतिम ओवर और अंतिम बॉल पर कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद मुंबई इंडियंस ने इतिहास रच दिया।

IPL 2017 Jokes: जब धोनी ने हार्दिक से मांगा पानी लेकिन...

इस जीत का जश्न राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में पूरी मुंबई टीम और उनके समर्थक मना रहे थे लेकिन इनसे हजारों किमी की दूरी पर बैठे एक शख्स ने इस जीत को बेहद ही अलग अंदाज में सेलिब्रेट किया और उस इंसान का नाम है मिशेल जॉनसन।

अपना न्यूड वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया

जिन्होंन मुंबई की जीत के बाद अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, इस वीडियो में वो टीवी देख रहे हैं और इस दौरान उनके शरीर पर केवल एक तौलिया है, मैच का आखिरी ओवर चल रहा है, जैसे ही पार्थिव पटेल वाशिंगटन सुंदर को रन आउट करते हैं और यह कन्फर्म हो जाता है कि मुंबई इंडियंस ने तीसरी बार आईपीएल खिताब पर कब्जा जमा लिया है।

आपत्तिजनक हिस्से को ब्लर कर दिया है

जोस बटलर खुशी से उछलने लगते हैं और इस दौरान यह भूल जाते हैं कि उनके शरीर पर सिर्फ टॉवेल है, जो कि खुल जाती है और वह न्यूड हो जाते हैं। हालांकि, बटलर ने वीडियो में आपत्तिजनक हिस्से को ब्लर कर दिया है।

ओपनिंग करते हुए कई शानदार पारियां भी खेली

मालूम हो कि इंग्लैंड के ये धांसू प्लेयर भी मुंबई इंडियंस के हिस्सा थे और उन्होंने आईपीएल 2017 के लीग चरण में टीम के लिए ओपनिंग करते हुए कई शानदार पारियां भी खेली। लेकिन चै​म्पियंस ट्रॉफी की वजह से उन्हें बीच में आईपीएल छोड़कर वतन लौटना पड़ा और इस कारण उन्होंने टीवी पर फाइनल देखा।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+