For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इंग्लैंड के इस विस्फोटक खिलाड़ी का दावा वो भी बन सकते हैं विराट जैसे बल्लेबाज

नई दिल्ली। अगर किसी से यह कहा जाए कि विराट कोहली इस समय दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज हैं तो बहुत ही कम इस बात से इंकार करेंगे। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कोहली ने लगातार अपने खेल का निखारा है और आज भी वे जैसे हर मैच के साथ और बेहतर होते जा रहे हैं। यहीं नहीं, अब कोहली को लेकर एक राय ये भी बनती जा रही है कि एक दिन वे बल्लेबाजी के काफी रिकॉर्ड चकनाचूर कर देंगे बशर्ते वे इसी फॉर्म और फिटनेस के साथ खेलते रहे।

इसके साथ ही इस बात में भी कोई शक नहीं है कि दुनिया के बाकी बल्लेबाज कोहली जैसा बनना चाहते हैं या कम से कम उनसे प्रेरित होते हैं। ऐसे ही एक बल्लेबाज हैं विस्फोटक इंग्लिश खिलाड़ी जॉस बटलर। एक-दो घंटे के खेल से ही गेम का पासा पलटकर रख देने वाले इस विकेटकीपर बल्लेबाज को यकीन है कि वे कोहली के स्तर तक पहुंचने में पूरी तरह सक्षम हैं।

बटलर ने इस बारे में बात करते हुए कहा, 'मुझे पता है मैं किसी और स्तर पर जा सकता हूं। आप कोहली की तरह से हर गेम में शतक बना सकते हैं। वे कभी आराम से नहीं बैठते। ये ठीक है, मेरा भी ऐसा समय किसी दिन आएगा। बस आपको ये हर दिन करना है। ये एक ऐसी मनोस्थिति है जिसको मैं हासिल करना चाह रहा हूं।'

आपको बता दें कि पिछले कुछ समय से कोहली बहुत ही जबरदस्त अंदाज में बल्लेबाजी का मुजायरा कर रहे हैं। साल 2016 में कोहली ने 10 मैचों में 92.37 की औसत से 739 रन बनाए थे। जबकि 2017 में 26 मैचों में 1,460 रन बनाए (76.84 औसत) और 2018 में 14 मैच खेलकर 1,202 रन बनाए (133.55 औसत)। वहीं इस साल में अब तक भारतीय कप्तान 11 मैचों में तीन शतक लगा चुके हैं और उन्होंने 611 रन बनाए हैं। ये कुछ ऐसे आंकड़े है जिनको पाने के लिए शायद बटलर को दिन-रात करने होंगे।

Story first published: Tuesday, March 19, 2019, 16:26 [IST]
Other articles published on Mar 19, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+