For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'धोनी हमेशा से मेरे बड़े आदर्श रहे हैं, उनको देखना मेरे लिए बहुत बड़ी सीख'

नई दिल्ली। इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर ने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि धोनी उनके आदर्श हैं और आईपीएल के दौरान धोनी को देखकर उन्होंने काफी कुछ सीखा है। बटलर ने कहा कि धोनी जिस तरह से अपने प्रशंसकों से मिलने वाले दबाव को संभालते हुए मुश्किल स्थिति में अच्छा प्रदर्शन करते हैं उससे उन्हें काफी सीख मिली है। बटलर ने लंकाशायर क्रिकेट को दिए एक इंटरव्यू में कहा, "धोनी हमेशा से मेरे बड़े आदर्श रहे हैं और उनके आस-पास हमेशा से भीड़ रहती है। लोग हमेशा से उनकी झलकी देखना चाहते हैं।"

उन्होंने कहा, "उनको देखना मेरे लिए बहुत बड़ी सीख रही है। उनको देखकर सीखा कि आपको कैसे शीर्ष स्तर पर मुश्किल स्थिति में अच्छा प्रदर्शन करना है। यह निश्चित तौर पर सबसे बड़ी बात रही है।" बटलर आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स से खेलते हैं। कोविड-19 के कारण हालांकि लीग को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। बटलर ने कहा कि आईपीएल ने उन्हें सिखाया है कि दबाव को कैसे संभालना है।

बटलर ने आगे कहा, "भारत में आपको एक तरह का दबाव झेलना होता है। एक विदेशी खिलाड़ी होने के नाते आप उन चार खिलाड़ियों में से होते हैं जो खेलते हैं। आप जानते हैं कि बाहर जो चार विदेशी खिलाड़ी बैठे हैं वे भी विश्व स्तर के हैं। इसलिए आप प्रदर्शन करने के दबाव में रहते हैं।" उन्होंने कहा, "इसलिए यह मेरे लिए एक सीखने वाली बात रही है। आईपीएल से मैंने सीखा है कि आप कैसे दबाव से बाहर आ सकते हैं।"

Story first published: Wednesday, May 6, 2020, 19:38 [IST]
Other articles published on May 6, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+